फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   bank, crime

बैंक में पैसे जमा करवाने के बहाने बुजुर्ग से 42 हजार ठगे

Sun, 09 Mar 2014 08:56 AM IST
अमर उजाला, गढ़शंकर (होशियारपुर)
अमर उजाला, गढ़शंकर (होशियारपुर) Updated Sun, 09 Mar 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
bank, crime
स्थानीय पंजाब नेशनल बैंक मुख्य शाखा में एक युवक ने बुजुर्ग महिला के पैसे जमा करवाने के बहाने 42 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


यह शिकायत चरनो (63) निवासी साधोवाल ने पुलिस को दर्ज करवाई। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह अपने बेटे के व्यस्त होने के कारण अकेले ही बैंक में 42 हजार रुपये जमा करवाने चली गई।

बैंक में जब उसने काउंटर से फार्म भरवाया, तो पीछे से एक 35 से 40 वर्ष के युवक ने उसे पैसे सही से गिने के लिए कहा। जब उसने हां में जवाब दिया तो युवक ने कहा कि वह उसके पैसे जमा करवा देगा। पीड़िता ने फार्म और 42 हजार रुपये उसे पकड़ा दिया।
विज्ञापन


कुछ ही देर में युवक ने महिला को कहा कि वह अपने हस्ताक्षर बैंक के अधिकारी से जांच करवा ले। जब वह बैंक के अधिकारी के पास गई, तो पीछे से युवक फरार हो गया। शाखा प्रबंधक ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देख कर युवक की पहचान कर ली है। बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक एसएस राजपूत ने कहा कि लोगों को अपने काम संबंधी काउंटर पर ही बैठे बैंक अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए और संदिग्ध पर नजर रखनी चाहिए।

उधर एसएचओ कुलदीप सिंह ने कहा कि पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच कर रही है और शीघ्र ही युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed