फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Bald Kalan, Dalit, picket, government, MP Dharamvira Gandhi, Patiala

लोगों पर अत्याचार कर रही प्रदेश सरकार : डा. गांधी

Tue, 31 May 2016 03:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 31 May 2016 03:02 PM IST
विज्ञापन
 Bald Kalan, Dalit, picket, government, MP Dharamvira Gandhi, Patiala
धरना - फोटो : डेमो फोटो
पटियाला से सांसद डा. धर्मवीर गांधी ने कहा कि पंजाब की बादल सरकार ने हक मांग रहे दलितों पर दो सालों अंदर दूसरी बार बेरहमी के साथ लाठीचार्ज कराके मुगलों को भी मात दे दी है। गांधी संगरूर के गांव बालद कलां में दलितों की ओर से दिए धरने को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर डा. गांधी ने पंचायती जमीन के मामले में दलितों का हिस्सा धक्के के साथ फर्जी बोलीकार खडे़ करके उच्च जाति के धनाढ्य जिमीदारों को नीलाम करने और उन पर किए जा रहे अत्याचार की कड़े शब्दों में निंदा की। 
विज्ञापन


डा. गांधी ने कहा कि पिछले साल बालद कलां के दलित मजदूरों ने अपने हिस्से की जमीन सांझे तौर पर ठेके पर लेकर सामूहिक खेती का जो तुजुर्बा किया, बहुत ही सराहनीय और अन्य स्थानों पर लागू करने योग्य है। उन्होंने इस मौके पर दलितों के हकों को कुचलने वाली प्रशासन की ओर से अपनाई जा रही पक्षपाती भूमिका की भी निंदा की। उन्होंने इस मौके पर दलित संघर्ष की पूरी तरह से हिमायत करने की घोषणा की। डा. गांधी ने पंजाब सरकार व प्रशासन को चेतावनी दी कि वह दलितों के बनते हक और जमीन दोनों और झूठे केस वापस लेकर गिरफ्तार लोगों को तुरंत रिहा करें।
विज्ञापन


डा. गांधी ने छोटे किसानों को दलितों का साथ देने की अपील की। दलित भाईचारे ने सांसद को इस दौरान एक मांग पत्र भी सौंपा। सांसद ने सभी मेहनतकश लोगों को आह्वान किया कि वह सात जून को जिला दफ्तरों में दलित मजदूरों को शामलाट जमीनों पर बनते हक दिलाने और उन पर हो रहे सरकारी जबर का मुकाबला करने के लिए इस रोष प्रदर्शन में शामिल हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed