{"_id":"6499ca8fe0b5eeb44b0d290d","slug":"argument-over-spoiled-mangoes-aap-supporter-killed-with-sharp-weapons-patiala-news-c-78-1-spkl1046-22-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: आम खराब निकलने पर हुई बहस, बीच-बचाव करने पहुंचे AAP समर्थक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: आम खराब निकलने पर हुई बहस, बीच-बचाव करने पहुंचे AAP समर्थक की हत्या
Tue, 27 Jun 2023 12:59 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:59 AM IST
सार
पुलिस ने गांव डीढ़सा निवासी हसमुख सिंह, विकास नगर निवासी संदीप सिंह, गांव भटेड़ी निवासी सुखदेव सिंह, गांव सैदखेड़ी निवासी कमलजीत सिंह समेत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने स्वर्ण सिंह का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती फॉरेंसिक और पुलिस की टीम व मृतक स्वर्ण सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के राजपुरा में आप समर्थक की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। हमले में मृतक का रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि आम खराब निकलने पर शुरू हुई बहस इतनी अधिक बढ़ गई कि आरोपियों ने हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि करीब छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
बीती रात मृतक ने रेहड़ी लगाने वाले गुरमीत शर्मा से आम खरीदे थे। कुछ आम खराब निकलने पर रेहड़ी वाले से बहस करते थप्पड़ मार दिया। इस दौरान सामने फल फ्रूट की रेहड़ी फड़ी लगाने वाला गांव मंडौली निवासी सच्चइंद्र सिंह बीच बचाव करने आया तो आरोपियों ने सच्चइंद्र सिंह को थप्पड़ मार दिया। इस पर सच्चइंद्र सिंह ने गांव नीलपुर निवासी अपने रिश्तेदार स्वर्ण सिंह को बुला लिया। आरोप है कि आरोपियों ने भी फोन कर साथियों को घटनास्थल पर बुलाया जो कार पर सवार होकर आए थे।
विज्ञापन
दोनों पक्षों में बहस होने के बाद मामला शांत हो गया था। आरोपियों ने फोन कर स्वर्ण सिंह को भी धमकाया। हमलावरों ने तलवार ले रखी थी। रात करीब साढ़े 11 बजे तलवार व तेजधार हथियारों से स्वर्ण सिंह पर हमला कर दिया। सच्चइंद्र सिंह ने स्वर्ण सिंह को बचाने का प्रयास किया तो उसे भी घायल कर दिया गया। स्वर्ण सिंह और सच्चइंद्र सिंह को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने दोनों की हालत को गंभीर देख चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान स्वर्ण सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जाता है कि मृतक स्वर्ण सिंह आम आदमी पार्टी का समर्थक था। वारदात की खबर मिलने पर पुलिस अधिकारियों के अलावा फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने गांव डीढ़सा निवासी हसमुख सिंह, विकास नगर निवासी संदीप सिंह, गांव भटेड़ी निवासी सुखदेव सिंह, गांव सैदखेड़ी निवासी कमलजीत सिंह समेत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने स्वर्ण सिंह का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।