{"_id":"a37e3bc499b1ae3b2864aa08e6f1e499","slug":"amrinder-takes-a-dig-at-bajwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरिंदर ने भी बाजवा पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरिंदर ने भी बाजवा पर साधा निशाना
अमर उजाला, रोपड़
Updated Sat, 09 Nov 2013 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के आसपास कई एकड़ शामलात भूमि कम कीमत में खरीदने के कारण पंजाब सरकार के निशाने पर आए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा पर अब उनकी पार्टी की ओर से भी निशाना साधा गया है।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि प्रताप सिंह बाजवा को विधानसभा में उठे जमीनी विवाद के मामले में स्पष्टीकरण देना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि यह बाजवा का निजी मामला है, लेकिन सरकार और लोगों को सच्चाई बताने के लिए बाजवा को जवाब देना चाहिए।
रोपड़ और मोरिंडा में पार्टी वर्करों से मिलने पहुंचे कैप्टन अमरिंदर ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि सरकारें तो विरोधी पक्ष के खिलाफ ऐसे आरोप लगाती ही रहती हैं।
विज्ञापन
उनके खिलाफ भी ऐसा किया गया था। प्रदेश के राजस्व मंत्री विक्रमजीत सिंह मजीठिया द्वारा बाजवा के साथियों पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कैप्टन ने कहा कि मजीठिया को यह स्पष्ट करना चाहिए कि कौन लोग घोटालों में शामिल हैं।
कैप्टन ने कांग्रेस विधायकों के अकाली दल में शामिल होने के सुखबीर बादल के बयान पर कहा कि एक ओर तो बाजवा कह रहे हैं कि अकाली दल के तीन नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में किसकी बात को सही माना जाए।
एक सवाल के जवाब में कैप्टन ने कहा कि वह बीमार होने के कारण विधानसभा सत्र में नहीं जा सके। कैप्टन ने कहा कि चुनाव सर्वेक्षण ठीक नहीं होते और पंजाब में विधानसभा चुनाव के समय हर सर्वेक्षण उन्हें जिता रहा था, जबकि वह हार गए। इस मौके पर विधायक चरनजीत सिंह चन्नी, पूर्व विधायक राना कंवरपाल सिंह, जिला अध्यक्ष सुखविंदर सिंह विसकी, नगर कौंसिल मोरिंडा के पूर्व अध्यक्ष विजय शर्मा टिंकू और हरीपाल भी मौजूद थे।
बाजवा सही बताएं, तभी कांग्रेस देगी साथ : कैप्टन
कैप्टन ने कहा कि कांग्रेस के नेता भी बाजवा का साथ तभी दे सकते हैं, अगर उन्हें मामले की पूरी जानकारी होगी। कैप्टन ने आरोप लगाया कि बाजवा ने पार्टी नेताओं को मामले की असलियत नहीं बताई है। अगर बाजवा स्पष्टीकरण देते हैं तो इसका पार्टी और आने वाले चुनाव पर कोई असर नहीं पडे़गा।
मोदी को पंजाब में मिले सुरक्षा
कैप्टन ने कहा कि नरेंद्र मोदी को पंजाब में खतरा है तो उन्हें सुरक्षा दी जानी चाहिए। सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट पर राज्य सरकार को मोदी को पर्याप्त सुरक्षा देनी चाहिए।