फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Alouharan Gate locality became a battlefield, two groups showered bricks, stones and sticks on each other

Patiala News: अलौहरां गेट मोहल्ला बना जंग का मैदान, दो गुटों ने एक-दूसरे पर बरसाईं ईंटें, पत्थर व लाठियां

Thu, 03 Aug 2023 10:33 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Alouharan Gate locality became a battlefield, two groups showered bricks, stones and sticks on each other
चार लोग घायल, मामले में क्रास पर्चा दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ होगी कार्रवाई : डीएसपी
विज्ञापन


एक लड़का बिरादरी की ही लड़की को भगा ले गया था, लड़के की मारपीट के बाद दोनों पक्षों में तनाव बढ़ने से हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। नाभा के अलौहरां गेट मोहल्ले में वीरवार को दिनदहाड़े आपसी रंजिश के चलते दो गुटों ने एक-दूसरे पर जमकर ईंट, पत्थर व लाठियां बरसाईं। इस दौरान चार लोगों के घायल होने की सूचना हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस की ओर से खबर लिखे जाने तक मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में क्रास केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी।
डीएसपी नाभा दविंदर सिंह अत्री ने बताया कि आपस में भिड़ने वाले लोग ढेहा बिरादरी से संबंध रखते हैं, जो उक्त मोहल्ले में रहते हैं। बीते दिनों एक लड़का अपनी बिरादरी की ही एक लड़की को भगा ले गया था। लड़की पक्ष के लोगों ने पकड़े जाने पर लड़के की पिटाई कर दी थी। शुक्रवार को इस मामले में बिरादरी की तरफ से अपने स्तर पर पंचायत बिठाई गई थी, जिसमें आरोपी लड़के पर एक लाख का जुर्माना किया गया। इसके बाद दोनों पक्षों में लड़ाई-झगड़ा हो गया। डीएसपी ने कहा कि पुलिस को लड़की को भगा ले जाने व लड़के के साथ मारपीट संबंधी कोई शिकायत नहीं दी गई थी, वरना कार्रवाई जरूर की जाती। अब इस लड़ाई-झगड़े का गंभीर नोटिस लेते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ क्रास केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर को नाभा के अलौहरां गेट मोहल्ले में माहौल उस समय तनावपूर्ण बन गया, जब मोहल्ले के ही रहने वाले लोग आपस में ही रंजिश के चलते भिड़ गए। ऐसा लग रहा था कि मानो मोहल्ला जंग का मैदान बन गया हो। दोनों तरफ से जमकर ईंटें व लाठियां बरसाईं जा रही थीं। इसमें नौजवानों से लेकर महिलाएं तक शामिल थीं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाया। इस मौके एक गुट की तरफ से महिला मनजीत कौर ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके लड़के अल्फाज पर हमला करके कुछ लोगों ने मारपीट की थी। शुक्रवार को भी उन्हीं लोगों ने अपने साथियों के साथ ईंट, पत्थरों व लाठियों के साथ फिर से हमला कर दिया। उन्हें डर है कि हमलावर उन लोगों को जान से मार डालेंगे। इसलिए मांग है कि पुलिस प्रशासन की ओर से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दूसरे गुट से गोबिंद सिंह व ममता ने कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। उन्होंने मनजीत कौर के लड़के के साथ मारपीट नहीं की। शुक्रवार को इस मामले में उनकी बिरादरी की पंचायत बैठनी थी, लेकिन इससे पहले ही लड़ाई हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed