{"_id":"56f960ec4f1c1bfa02f00289","slug":"alcohol-contract-villagers-demonstrated-village-around-sangrur-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगरूर के गांव सारों में शराब ठेके के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगरूर के गांव सारों में शराब ठेके के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
Updated Mon, 28 Mar 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
संगरूर के गांव सारों में शराब ठेके के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए लोग।
- फोटो : amarujala
गांव सारों में शराब ठेके नहीं खोलने की मांग को लेकर गांववासियों ने सोमवार को गांव के मुख्य चौराहे पर रोष प्रदर्शन किया। जिसमें महिलाएं खासी तादाद में शामिल थीं। रोष प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही पंजाब यूथ कांग्रेस की प्रदेश सचिव पूनम कांगड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी नाकामियों से ध्यान हटवाने के लिए युवाओं को नशों की तरफ चला रही है।
नशों की दलदल में धंसे नौजवान जहां खुद बर्बाद हो रहे हैं, वहीं नशों की बदौलत उनके परिवार तड़प रहे हैं। गांव सारों की पंचायत ने करीब छह महीने पहले गांव से शराब ठेका बंद करवाने के लिए प्रस्ताव डालकर प्रशासन को सौंपा था किंतु अभी तक इस तरफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि गांव में शराब ठेका होने की वजह से लोगों के घर बर्बाद हो रहे हैं, क्योंकि शराब पीकर रोजाना लोगों के घरों में कलह होता है जिससे महिलाएं काफी परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी देते कहा कि यदि अप्रैल के अगले सेशन दौरान गांव में शराब ठेका खोला गया तो वह गांववासियों को साथ लेकर इसके खिलाफ मोर्चा खोल देंगे। इस मौके पर लखमीर सिंह सेखो, अंजू रंगा, सुरजीत सिंह पंच, पूर्व पंच जरनैल सिंह, राजपाल राजू, रघवीर सिंह, राम सिंह, हरविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, प्रगट सिंह, दर्शन सिंह, चरणजीत सिंह, जगदीश सिंह, नरिंदर सिंह, सरबजीत कौर मौजूद थे।