{"_id":"584d22564f1c1bc8402c34b8","slug":"akali-dal-mp-sukhdev-singh-dhindsa-finance-minister-parminder-dhindsa-sunam-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी के आदेश से वित्त मंत्री ने बदली सीट: ढींढसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी के आदेश से वित्त मंत्री ने बदली सीट: ढींढसा
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
Updated Sun, 11 Dec 2016 03:24 PM IST
विज्ञापन
सुनाम में बसों को हरी झंडी देकर रवाना करते सांसद ढींढसा व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकाली दल के महासचिव व राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा ने कहा कि अकाली दल अपने चुनावी घोषणा पत्र में कई अहम घोषणाएं करेगा और फिर से सत्ता में आने पर उन तमाम घोषणाओं को शत प्रतिशत लागू किया जाएगा।
इसके अलावा कांग्रेस तथा आप के घोषणा पत्रों की पोल भी जनता के समक्ष खोली जाएगी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तो कभी अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया है। सांसद ढींढसा ने स्पष्ट किया कि वित्त मंत्री ने सुनाम हलके को छोड़ा नहीं है बल्कि पार्टी ने परमिंदर ढींढसा को लहरागागा से चुनाव लड़ने का आदेश दिया है। विरोधी दलों के नेता इस संबंधी झूठा प्रचार कर रहे हैं कि ढींढसा परिवार से सुनाम हलका छोड़ा है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा नोटबंदी को घोटाला करार देने पर कटाक्ष करते ढींढसा ने कहा कि कल ही सीबीआई ने पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी को गिरफ्तार किया है। जल्द ही इसकी परतें सामने आएंगी तब पता चल जाएगा कि किसने घोटाले किए हैं और कौन गरीबों के हितों की रक्षा कर रहा है। ढींढसा ने कहा कि नोटबंदी के मुद्दे को लेकर विपक्ष बहस से भाग रहा है। राज्यसभा में पीएम मोदी खुद हाजिर हुए थे लेकिन विपक्ष ने हंगामा किया और बहस से भाग गए।
विज्ञापन
ग्रामीण बस सेवा के तहत दस बसों को दिखाई हरी झंडी
सांसद ढींढसा ने पीआरटीसी की ग्रामीण बस सेवा योजना के तहत 10 बसों को हरी झंडी देकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने पूरे पंजाब में 77 बसें चलाई हैं। ये बसें उन गांवों में जाएंगी जहां पहले कोई बस सर्विस नहीं है। एक बस की कीमत 14 लाख रुपये है। ढींढसा से सुनाम शहर में पानी निकासी के ठोस प्रबंध के लिए करीब दो करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जल निकासी प्रोजेक्ट का नींव पत्थर रखा।