फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Akali, BJP, minister, official appointments, AAP, Patiala

अकाली-भाजपा मंत्री नियमों को धज्जियां उड़ा कर रहे सरकारी नियुक्तियां : आप

Sat, 07 May 2016 03:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 07 May 2016 03:08 PM IST
विज्ञापन
Akali, BJP, minister, official appointments, AAP, Patiala
आम आदमी पार्टी - फोटो : डेमो फोटो
आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी और अकाली-भाजपा सरकार की तरफ से नियमों की धज्जियां उड़ाकर मेडिकल विभाग में नियुक्तियां की जा रही हैं। जिसकी पार्टी ने सख्त शब्दों में निंदा की। आपकनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर और डा. बलवीर सिंह ने मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि मंत्री अनिल जोशी की ओर से जरूरी क्वालीफिकेशन को पूरा न करने के बावजूद कुछ डाक्टरों की सीनियर पोस्टों पर नियुक्तियां की गई हैं। इससे पता लगता है कि पंजाब में कानून नाम की कोई चीज नहीं है और अकाली-भाजपा सरकार के मंत्री कानून से खुद को ऊपर समझते हैं।
विज्ञापन


यहां जारी बयान में छोटेपुर ने आरोप लगाया है कि वरिष्ठता सूची में 35वें नंबर पर होने के बावजूद डा. बीएल भारद्वाज को पटियाला के मेडिकल कालेज में बतौर प्रिंसिपल नियुक्त किया गया। यह सीधे तौर पर उनसे ज्यादा काबलियत रखने वाले दूसरे उम्मीदवारों के साथ भेदभाव किया गया और साथ ही अनिल जोशी के निर्देशों पर की गई नियुक्ति पंजाब मेडिकल एजूकेशन सर्विस कानून 2016 के अनुसार गैर कानूनी है।
विज्ञापन


डा. बलवीर सिंह ने कहा कि अमृतसर मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल के तौर पर डा. बलजिंदर पाल सिंह की नियुक्ति भी नियमों के विरुद्ध की गई। डा. बलजिंदर का वरिष्ठता सूची में नाम 21वें नंबर पर था। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने जोर दे कर कहा कि वह इस तरह के भेदभाव को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे और पार्टी काबलियत रखने वाले उम्मीदवारों के हक में आवाज उठाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed