{"_id":"572db79f4f1c1ba8735cce6f","slug":"akali-bjp-minister-official-appointments-aap-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली-भाजपा मंत्री नियमों को धज्जियां उड़ा कर रहे सरकारी नियुक्तियां : आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाली-भाजपा मंत्री नियमों को धज्जियां उड़ा कर रहे सरकारी नियुक्तियां : आप
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 07 May 2016 03:08 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी और अकाली-भाजपा सरकार की तरफ से नियमों की धज्जियां उड़ाकर मेडिकल विभाग में नियुक्तियां की जा रही हैं। जिसकी पार्टी ने सख्त शब्दों में निंदा की। आपकनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर और डा. बलवीर सिंह ने मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि मंत्री अनिल जोशी की ओर से जरूरी क्वालीफिकेशन को पूरा न करने के बावजूद कुछ डाक्टरों की सीनियर पोस्टों पर नियुक्तियां की गई हैं। इससे पता लगता है कि पंजाब में कानून नाम की कोई चीज नहीं है और अकाली-भाजपा सरकार के मंत्री कानून से खुद को ऊपर समझते हैं।
यहां जारी बयान में छोटेपुर ने आरोप लगाया है कि वरिष्ठता सूची में 35वें नंबर पर होने के बावजूद डा. बीएल भारद्वाज को पटियाला के मेडिकल कालेज में बतौर प्रिंसिपल नियुक्त किया गया। यह सीधे तौर पर उनसे ज्यादा काबलियत रखने वाले दूसरे उम्मीदवारों के साथ भेदभाव किया गया और साथ ही अनिल जोशी के निर्देशों पर की गई नियुक्ति पंजाब मेडिकल एजूकेशन सर्विस कानून 2016 के अनुसार गैर कानूनी है।
डा. बलवीर सिंह ने कहा कि अमृतसर मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल के तौर पर डा. बलजिंदर पाल सिंह की नियुक्ति भी नियमों के विरुद्ध की गई। डा. बलजिंदर का वरिष्ठता सूची में नाम 21वें नंबर पर था। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने जोर दे कर कहा कि वह इस तरह के भेदभाव को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे और पार्टी काबलियत रखने वाले उम्मीदवारों के हक में आवाज उठाती रहेगी।