फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Advocate Ashwini Gupta becomes the new head of Samana Municipal Council

एडवोकेट अश्विनी गुप्ता बने समाना नगर काउंसिल के नए प्रधान

Fri, 09 Apr 2021 11:04 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Advocate Ashwini Gupta becomes the new head of Samana Municipal Council
शुक्रवार को समाना नगर काउंसिल के नए चुने गए प्रधान, वरिष्ठ उप प्रधान और उप प्रधान। - फोटो : PATIALA
पटियाला। लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को समाना नगर काउंसिल के लिए चुने गए नए नगर काउंसिलरों को एसडीएम समाना नमन मरकन ने नगर दफ्तर में शपथ दिलाई। इस मौके पहुंचे समाना के विधायक रजिंदर सिंह ने नए चुने गए प्रधान एडवोकेट अश्विनी गुप्ता के नाम के साथ-साथ सीनियर वाइस प्रधान राजकुमार सचदेवा, वाइस प्रधान सतपाल के नाम का भी एलान किया। शपथ ग्रहण समारोह के बाद विधायक रजिंदर सिंह ने मीडिया से बातचीत दौरान कहा कि नई नगर काउंसिल बनने के बाद समाना में विकास के कामों को युद्ध स्तर पर चालू कर दिया जाएगा। समाना के लिए कई नए प्रोजेक्टों का ऐलान भी किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं नए बने प्रधान अश्विनी गुप्ता ने कहा कि उन पर विश्वास करने के लिए वह मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का धन्यवाद करते हैं। साथ ही कहा कि वह अभी से ही समाना के विकास कार्यों के लिए पूरी इमानदारी व मेहनत से काम शुरू कर देंगे। समागम में तकरीबन सभी नए चुने नगर काउंसिलर पहुंचे हुए थे। लेकिन इसके साथ ही कुछ नगर काउंसिलरों में ओहदेदारी न मिलने को लेकर थोड़ी नाराजगी भी देखने को मिली। इस मौके पर नए चुने गए ओहदेदारों के समर्थकों ने ढोल बजाकर व पटाखे चलाकर खुशी मनाई।
विज्ञापन

जश्न के बीच किया हवाई फायर, वीडियो वायरल
समाना नगर काउंसिल के प्रधान, वरिष्ठ उप प्रधान और उप प्रधान पदों पर शपथ ग्रहण के बाद जब इनमें से एक पदाधिकारी अपने घर पहुंचा। बताया जा रहा है कि इस दौरान घर पर रखे जश्न में एक रिश्तेदार ने हवाई फायर किया गया। खबर लिखे जाने तक घटना की पुलिस पुष्टि नहीं कर रही थी, लेकिन इस मामले में एक वीडियो सामने आ रहा था। जिसमें वरिष्ठ उप प्रधान के साथ मौजूद व्यक्ति हवा में फायर कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed