फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   accident, canter, bolero, mandigobindgarh

कैंटर से भिड़ी असंतुलित बोलेरो, चालक की मौत

Thu, 17 Mar 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़ Updated Thu, 17 Mar 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
accident, canter, bolero, mandigobindgarh
मंडी गोबिंदगढ़ में हादसे के बाद भिड़े वाहन। - फोटो : अमर उजाला
चीमा पेट्रोल पंप के सामने ओवरब्रिज पर शुक्रवार सुबह दस बजे एक बोलेरो और कैंटर की भिड़ंत में बोलेरो चालक की मौत हो गई जबकि कैंटर चालक घायल हो गया। चालक को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बोलेरो (पीबी-03एजे-7297) गोबिंदगढ़ से खन्ना की ओर जा रही थी तभी ड्राइवर अचानक संतुलन खो बैठा और गाड़ी डिवाइडर पार करके दूसरे साइड जा रहे कैंटर (पीबी:08सीबी-0296) से जा टकराई। टक्कर के बाद बोलेरो बिजली के खंभे को गिराते हुए जमीन पर गिरी और उसका अगला केबिन चकनाचूर हो गया। हादसे में बोलेरो चालक मोहम्मद रफी वासी बाईवेवाल (बिशनगढ़) जिला संगरूर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज रविंदर कुमार, हेड कांस्टेबल जसविंदर सिंह, तिलक राज, हरदम सिंह और गुरभेज सिंह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। घायल कैंटर चालक हरदीप सिंह निवासी फिल्लौर को सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed