फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   accident

नशे की हालत में भिडे़ जीजा-साला, नहरे में बहे

Wed, 22 Jan 2014 10:33 PM IST
अमर उजाला, राेपड़
अमर उजाला, राेपड़ Updated Wed, 22 Jan 2014 10:33 PM IST
विज्ञापन
accident
जिला के गांव सालापुर में रविवार को एक युवक अपनी शादी के मात्र दो घंटे बाद ही अपने जीजा के साथ नशे में हुई तकरार के कारण नहर में गिर गया। जिसे बचाने के लिए जीजा ने भी नहर में छलांग लगा दी। दोनों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम को गांव सालापुर के निवासी हरप्रीत सिंह (20)  की शादी हुई थी और घर में डोली आने के दो घंटे बाद हरप्रीत अपने जीजा चरनजीत चन्नी(25) के साथ शराब पीने के लिए चला गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव के नजदीक नहर के किनारे शराब पीते हुए दोनों में तकरार हो गई, जिसके बाद हरप्रीत नहर में गिर गया। हरप्रीत को बचाने के लिए उसके जीजा चरनजीत ने भी नहर में छलांग लगा दी और दोनो ही पानी के बहाव में बह गए। इन दोनों को बहता देख एक अन्य व्यक्ति मनप्रीत सिंह ने भी नहर में छलांग लगाई लेकिन जब वह भी पानी के बहाव में बहने लगा तो कुछ राहगीरों ने भारी मुश्किल से उसे बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी समीर वर्मा ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे है और जांच में यह एक हादसा ही लग रहा है। हरप्रीत सिंह का प्रेम विवाह हुआ था। घर में खुशी का माहौल इस हादसे से गम में बदल गया। इस हादसे से चरनजीत की पत्नी और उसके बेटा सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed