{"_id":"584bd2f94f1c1be05944b5ad","slug":"aap-sbop-hedoffis-campaigning-distributing-promotional-materials-violating-the-law-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी ने किया एसबीओपी हेडआफिस में चुनाव प्रचार, सरेआम कानून का उल्लंघन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी ने किया एसबीओपी हेडआफिस में चुनाव प्रचार, सरेआम कानून का उल्लंघन
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 10 Dec 2016 03:33 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में स्टेट बैंक आफ पटियाला के हेडआफिस के अंदर आम आदमी पार्टी का चुनाव प्रचार।
- फोटो : अमर उजाला
आप की ओर से स्टेट बैंक आफ पटियाला के हेडआफिस के अंदर जाकर चुनाव प्रचार किया। जब लोग नई करेंसी लेने के लिए स्टेट बैंक आफ पटियाला के शेरां वाला गेट स्थित हेडआफिस में लाइनों में खडे़ थे उसी दौरान आप के पटियाला शहरी हलके से उम्मीदवार डा. बलवीर सिंह की चुनाव प्रचार वैन बैंक परिसर के अंदर प्रवेश हुई और फिर वहां लाइन में लगे लोगों में डा. बलवीर सिंह के चुनाव प्रचार के पंफलेट बांटे।
इस संबंधी मौके पर खड़े लोगों ने कहा कि यह प्रचार वैन करीब एक घंटे तक बैंक परिसर के अंदर खडी रही। वैन को बैंक के सिक्योरिटी इंचार्ज या ब्रांच अधिकारी और मुलाजिम ने रोका तक नहीं। बैंक के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। ऐसा मामला सामने आता है तो उच्चाधिकारियों को लेटर लिखेंगे।
इससे पहले स्थानीय माता कौशल्या अस्पताल के पास सरकारी बिल्डिंग की दीवार पर और छोटी बारादरी में एक बड़े अधिकारी की कोठी की दीवार पर आप ने चुनाव प्रचार के इश्तिहार लगा दिए थे। इनमें लिखा था कि केजरीवाल-केजरीवाल सारा पंजाब तेरे नाल। इस इश्तिहार पर किसी का नाम नहीं लिखा, लेकिन कुछ लोग इस मामले पर पार्टी के उम्मीदवार को निशाना बना रहे हैं।