फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   AAP, farmer, SYL, Chief Minister, Sanjay Singh, Ropar

किसानों को गुमराह कर रहे सीएम: संजय सिंह

Fri, 06 May 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़ Updated Fri, 06 May 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
 AAP, farmer, SYL, Chief Minister, Sanjay Singh, Ropar
रोपड़ में पार्टी के वालंटियरों संबोधित करते आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के प्रदेश इंचार्ज संजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सूबा सरकार का अनाज घोटाला 12 हजार करोड़ से 20 हजार करोड़ तक भी पहुंच सकता है। पार्टी की सरकार आने एसआईटी बना कर इसकी जांच कराकर दोषियों को जेल भेजा जाएगा। संजय सिंह श्री आनंदपुर साहिब लोक सभा हलके के वालंटियरों के साथ बैठक कर रहे थे। यहां के एक पैलेस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संजय सिंह ने 16 मई को चंडीगढ़ में पंजाब सरकार के खिलाफ अनाज घोटाले के मामले में प्रदर्शन का एलान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बादल एसवाईएल के मुद्दे पर प्रदेश के किसानों को गुमराह कर रहे है। उन्होने कहा कि एसवाईएल में अधिगृहीत हुई जमीनों की बादल सरकार किसानों को रजिस्ट्रिया करवाकर दें। उन्होंने कहा कि 9 साल तक को बादल सरकार को एसवाईएल की याद नहीं आई। अब चुनाव नजदीक आने पर ही एसवाईएल के मुद्दे से लोगों को गुमराह किया जा रहा है। संजय सिंह ने कहा कि एसवाईएल की नींव पत्थर रखने का जुर्म कांग्रेस ने किया था और बादल ने इस अपराध को और बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि अगर बादल सरकार एसवाईएल के मुद्दे पर पंजाब के किसानों के पक्ष में है तो प्रधान मंत्री मोदी से बात कर हरियाणा से मीटिंग करके इस समस्या का तीन घंटे में समाधान निकालें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब के पास दूसरे राज्यों को देने के लिए पानी नहीं है, इसलिए पंजाब का पानी पंजाब के पास ही रहना चाहिए। संजय सिंह ने कहा कि पंजाब में खर्चा व पर्चा की सरकार चल रही है। बोलने पर घमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में पांच हजार करोड़ रुपये का नशे का व्यापार चल रहा है। उन्होने कहा कि पंजाब के 117 विधान सभा हलकों में आम आदमी पार्टी प्रत्याशियों को  वह नहीं जानते। पंजाब कनवीनर सुच्चा  सिंह छोटेपुर, हिम्मत सिंह शेरगिल ने वालंटियरों से 16 को चंडीगढ़ में होने वाले प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed