फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   AAP, Arvind Kejriwal, teacher, doctor, hearing problems, Patiala

सरकार बनी तो अध्यापकों व डाक्टरों से नहीं लिया जाएगा फालतू कामः केजरीवाल

Sun, 11 Sep 2016 03:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 11 Sep 2016 03:03 PM IST
विज्ञापन
AAP, Arvind Kejriwal, teacher, doctor, hearing problems, Patiala
पटियाला में टीचरों की समस्याएं सुनते अरविंद केजरीवाल। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि आप की सरकार बनने पर हर गांव में सेहत केंद्र खोले जाएंगे। इसके अलावा डाक्टरों व अध्यापकों से कोई भी फालतू काम नहीं लिया जाएगा। वह भादसों रोड पर स्थित एक पैलेस में अध्यापकों व डाक्टरों के साथ रैली नुमा बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


इस मौके पर केजरीवाल ने डाक्टरों व अध्यापकों की समस्याएं सुनने और उनसे आप के चुनावी घोषणा पत्र संबंधी सुझाव लेने के बाद अपने संबोधन में कहा कि गांवों के लोगों तक सेहत सुविधाएं नहीं पहुंच पा रही हैं। इसलिए पंजाब में आप की सरकार बनने पर हर गांव में सेहत केंद्र खोला जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा डाक्टरों व अध्यापकों की जो शिकायत है कि उनसे फालतू काम लिया जाता है। जिससे उनको परेशानी होती है, इसे बंद किया जाएगा। डाक्टरों व अध्यापकों से कोई भी फालतू काम नहीं लिया जाएगा। इससे स्टूडेंट्स की पढ़ाई का नुकसान भी होता है। साथ ही केजरीवाल ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर में सुधार लाया जाएगा। सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों के स्तर का बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed