फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   A group of 111 farmers crossed the barbed wire in Khanauri and sat on a hunger strike, force increased in Haryana

Patiala News: किसान आंदोलन.... खनौरी में 111 किसानों का जत्था कटीली तारें लांघ आमरण अनशन पर बैठा, हरियाणा में फोर्स बढ़ाई

Wed, 15 Jan 2025 08:58 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
A group of 111 farmers crossed the barbed wire in Khanauri and sat on a hunger strike, force increased in Haryana
फोटो
विज्ञापन

---
-खनौरी बॉर्डर पर तेज हुआ किसान आंदोलन, किसान बोले- डल्लेवाल से पहले हम शहादत देंगे
---
खनौरी से विशाल पाठक
खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन की हलचल एक बार फिर तेज हो गई है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की बिगड़ती सेहत को देखते हुए 111 किसानों का जत्था बुधवार को खनौरी बॉर्डर पर कंटीली तार लांघ कर हरियाणा की हद में पुलिस की ओर से बनाई गई अस्थायी पोस्ट के सामने आमरण अनशन बैठ गया। वहीं, हरियाणा ने बॉर्डर पर फोर्स बढ़ा दी है। इससे पहले सुबह 10.30 बजे डीएसपी नरवाना अमित भाटिया ने बॉर्डर पर ही एक प्राइवेट गेस्ट हाउस में किसान नेता काका सिंह कोटड़ा के साथ बैठक की। 111 किसानों का जत्था हरियाणा पुलिस की सीमेंट की बैरिकेडिंग के पास बैठकर आमरण अनशन की मांग कर रहा था, जिससे डीएसपी अमित भाटिया ने इन्कार कर दिया। इस पर वह मीटिंग से उठकर चले गए।
हरियाणा पुलिस के डीएसपी अमित भाटिया ने अमर उजाला को बताया कि किसान बिना अनुमति कंटीली तारें लांघ कर हरियाणा की हद में बैठे हैं। डीएसपी ने कहा कि उन्होंने किसान नेताओं को यह सूचित कर दिया है कि इधर हरियाणा की हद में धारा 163 लागू है। खनौरी बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस के 300 से अधिक जवान और अर्ध सैनिक बल का रैपिड एक्शन फोर्स तैनात किया गया है। रैपिड एक्शन फोर्स के अलावा हरियाणा पुलिस के 300 से अधिक जवान विशेष बल के रूप में तैनात किए गए हैं। डीएसपी अमित भाटिया ने कहा कि जिस जगह पर अब 111 किसानों का जत्था आमरण अनशन पर बैठा है, वह उधर भी पक्का मोर्चा लगाने की मांग कर रहा है। उन्हें ऐसा करने से स्पष्ट रूप से मना कर दिया गया है, क्योंकि हरियाणा के इस क्षेत्र में धारा 163 लागू है। डीएसपी ने यहां तक कहा कि किसानों का मामला सुप्रीमकोर्ट में विचाराधीन है, उसके बावजूद किसान उल्लंघन कर हरियाणा की हद में घुस रहे हैं।
विज्ञापन


मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा अनशन: कोटड़ा
बीकेयू सिद्धूपुर के महासचिव और खनौरी मोर्चे का नेतृत्व कर रहे किसान नेता काका सिंह कोटड़ा ने कहा कि यह आमरण अनशन अब मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा। अनशन में बैठे सभी 111 किसानों का उन्होंने रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें सबकी फोटो रखी है। कोटड़ा ने कहा कि पिछली बार भी देखने को मिला था कि हरियाणा पुलिस पंजाब की हद में घुसकर पंजाब के किसानों को उठाकर ले गई थी और उन्हें अपनी हिरासत में रखा था। यह अनशन किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की मंजूरी के बाद ही किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शंभू बॉर्डर पर भी बढ़ी हलचल, पंधेर ने कहा- ट्रैक्टर लेकर पहुंचें
पटियाला। शंभू बॉर्डर पर एक बार फिर से हलचल तेज हो गई है। किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने अपील की है कि किसान हर गांव से कम से कम एक ट्रैक्टर ट्राली लेकर शंभू बॉर्डर पहुंचे। वीरवार को दोपहर 12 बजे शंभू बाॅर्डर से किसान जत्थेबंदियों की ओर से बड़ एलान किए जाएंगे। उन्होंने साफ किया कि किसान जत्थेबंदियां अडिग हैं। मोदी सरकार से एमएसपी की कानूनी गारंटी लेने के साथ-साथ किसानों व मजदूरों के कर्ज भी माफ कराए जाएंगे। मजदूरों को मनरेगा के तहत 200 दिनों का रोजगार यकीनी बनाने के साथ उन्हें अच्छी दिहाड़ी भी दिलाई जाएगी। खनौरी बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस फोर्स केंद्र के इशारे पर आगे बढ़ी है। यह सरासर अनुचित है। हरियाणा पुलिस को चेतावनी है कि वह पीछे हट जाए। 111 किसानों का जत्था शांतिपूर्ण ढंग से आमरण अनशन पर बैठा है। हरियाणा पुलिस को क्या आपत्ति है। पंधेर ने आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की पंजाबी फेरी का विरोध करने पर किसानों के खिलाफ पर्चे दर्ज हुए थे। पंजाब सरकार की ओर से इन पर्चों को रद्द किया जाए। किसानों की लड़ाई केंद्र से है, इसलिए पंजाब सरकार बीच में न आए। बॉर्डरों पर आंदोलन जारी रहेगा, फिर चाहे इसमें कितना ही लंबा समय क्यों न लग जाए और चाहे कितनी ही कुर्बानियां क्यों न देनी पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed