{"_id":"108-30002","slug":"Patiala-30002-108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरटीसी बस ने जीप में टक्कर मारी, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरटीसी बस ने जीप में टक्कर मारी, दो घायल
Patiala
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पटियाला। पटियाला-संगरूर रोड पर गांव कौरजीवाला के नजदीक पीआरटीसी की बस ने एक जीप को टक्कर मार दी, जिससे जीप सड़क के किनारे खतानों में पलट गई और इसमें सवार दो बुजुर्ग घायल हो गए। घायलों को राजेंद्रा अस्पताल दाखिल कराया गया। हादसे में बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पसियाना थाने के पुलिस कर्मचारी अत्तर सिंह ने बताया कि पटियाला-संगरूर रोड पर गांव कौरजीवाला के मोड से एक महिंदरा जीप जैसे ही मेन रोड की तरफ मुड़कर पटियाला जाने जाने लगी। उधर संगरूर से आ रही एक पीआरटीसी की बस ने जीप को टक्कर मार दी, जिससे जीप सड़क के किनारे खतानों में पलट गई। इस हादसे में महिंदरा जीप में सवार दो बुजुर्ग गंभीर घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक यह दोनों आपस में समधी हैं। घायलों के नाम गुरदीप सिंह (65) निवासी कौरजीवाला और जसवंत सिंह (70) निवासी रणबीरपुरा हैं। घायलों को तुरंत राजेंद्रा अस्पताल दाखिल कराया गया। उधर वारदात के बाद बस को छोड़कर चालक फरार हो गया।