फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   41 Covid including MS of Rajindra Hospital were found infected

राजिंदरा अस्पताल के एमएस समेत ४१ कोविड संक्रमित पाए गए 

Tue, 02 Aug 2022 10:51 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
41 Covid including MS of Rajindra Hospital were found infected
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को सरकारी राजिंदरा अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. हरजिंदर सिंह रेखी समेत 41 कोविड पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए। इनमें 28 पटियाला शहर, दो राजपुरा, दो नाभा, चार कौली, दो हरपालपुर, दो कालोमाजरा और एक भादसों से संबंधित रहा। इससे जिले में कुल कोविड केसों की संख्या 63410 हो गई है। वहीं कोरोना के सक्रिय केस 213 हैं।
मंगलवार को जिले में 397 के करीब सैंपल कोविड जांच को लिए गए। अब तक जिले में कोविड जांच संबंधी 12 लाख 70 हजार 618 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से करीब 264 की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. राजू धीर ने एक बार फिर से लोगों को कोरोना के प्रति सावधानी बरतते हुए मास्क पहनने और साबुन से बार-बार हाथ धोने की अपील की है। इसके साथ ही भीड़ वाली जगहों से परहेज करने व सामाजिक दूरी बनाए रखने की भी हिदायत दी है। सीएमओ ने लोगों को कोविड वैक्सीनेशन की दोनों डोज लगवाने को भी कहा है। उन्होंने कहा कि लोग तुरंत अपनी दूसरी डोज लगवाएं। ऐसा करके ही वह कोरोना वायरस से बच सकते हैं। मंगलवार को जिले में 1583 लोगों की ओर से कोविड वैक्सीनेशन के टीके लगवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed