फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   383 red entries and cases registered against 136 farmers

Patiala News: पंजाब में 383 रेड एंट्रियां और 136 किसानों के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 22 Oct 2024 03:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
383 red entries and cases registered against 136 farmers
पराली जलाने पर 384 किसानों पर 10.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, 65 नए मामलों के साथ कुल गिनती 1510 हुई
विज्ञापन

पंजाब के छह शहरों का एक्यूआई यलो जोन में रहा, अमृतसर व लुधियाना का सबसे अधिक 156 दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में पराली जलाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को पराली जलाने के 65 नए मामलों के साथ कुल गिनती 1510 हो गई। वहीं पंजाब में इस सीजन में अब तक 383 रेड एंट्रियां हो गई हैं, जबकि पराली जलाने के आरोप में 136 किसानों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही 384 किसानों पर 10 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है, जिसमें से 8 लाख 85 हजार के जुर्माने की सरकार ने रिकवरी भी कर ली है। पंजाब में पराली के लगातार जलने से सोमवार को छह शहरों का एक्यूआई यलो जोन में रहा। इनमें से सबसे अधिक 156 का एक्यूआई लुधियाना व अमृतसर का दर्ज किया गया। इसके अलावा जालंधर का एक्यूआई 131, खन्ना का 150, मंडी गोबिंदगढ़ का 136, पटियाला का 115 और बठिंडा का 84 दर्ज किया गया। बठिंडा को छोड़कर बाकी सभी शहरों का एक्यूआई मध्यम श्रेणी में है। डॉक्टरों के मुताबिक इस एक्यूआई में खास तौर से दमा, फेफड़ों व दिल के रोगों से पीड़ित मरीजों को सांस लेने में समस्या हो सकती है। यहां तक कि प्रदूषण का असर रविवार को करवा चौथ के चांद पर भी देखा गया। हवा में धूल के कणों के कारण चांद लाल रंग का देखा गया।
सोमवार को पराली जलाने के 65 नए मामलों में सबसे अधिक 15 जिला तरनतारन से सामने आए। वहीं फिरोजपुर में पराली जलाने के 14 मामले, संगरूर में आठ, पटियाला में सात, रुपनगर, मानसा, फरीदकोट व कपूरथला में दो-दो मामले, एसएएस नगर, जालंधर, फाजिल्का व बरनाला में पराली जलाने का एक-एक मामला व फतेहगढ़ साहिब में पांच मामले हुए। आज के ही दिन साल 2022 में पंजाब में पराली जलाने के 393 मामले व साल 2023 में 146 मामले हुए थे। अगर कुल मामलों को देखें, तो 15 सितंबर से लेकर अब तक साल 2022 में 3114 और साल 2023 में 1764 मामले हुए थे। वहीं इस साल अब तक पराली जलाने के कुल मामले 1510 हो गए हैं।
विज्ञापन

अमृतसर पराली जलाने में अब तक सबसे आगे रहा है। यहां कुल 438 मामले हो चुके हैं। तरनतारन में 311, संगरूर में 138, मालेरकोटला में 25, बरनाला में 9, बठिंडा में छह, फतेहगढ़ साहिब में 37, फिरोजपुर में 110, गुरदासपुर में 47, कपूरथला में 66, लुधियाना व मानसा में 27-27, पटियाला में 188 मामले प्रमुख तौर पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed