फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   27 new cases of dengue in 8 days

Patiala News: डेंगू ने डराया-मात्र 8 दिनों में 27 नए केस, कुल गिनती पहुंची 77

Sat, 12 Oct 2024 04:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
27 new cases of dengue in 8 days
विभाग ने 775832 घरों में खड़े पानी के स्रोतों की चेकिंग की, 5934 जगहों पर लारवा नष्ट कराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

पटियाला। पटियाला में डेंगू का बढ़ता कहर डराने लगा है। हालात यह हैं कि बीते मात्र 8 दिनों में 27 नए केस सामने आए हैं। इससे अब डेंगू के कुल केसों की गिनती बढ़कर हो गई है। इसे देखते हुए सेहत विभाग अलर्ट मोड़ में आ गया है। इसी के तहत विभाग की टीमों की तरफ से शुक्रवार को घर-घर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 41930 घरों में खड़े पानी के स्रोतों की चेकिंग की गई। करीब 585 जगहों पर लारवा पाया गया, जिसे मौके पर ही विभाग की टीमों की ओर से नष्ट कराया गया। जिले में बीते कुछ दिनों से डेंगू के केस लगातार बढ़ रहे हैं। जहां पिछले शुक्रवार यानी 4 अक्तूबर को डेंगू के केस 50 थे, वहीं अब यह बढ़कर 77 हो गए हैं। अब तक विभाग की टीमों की तरफ से कुल सात लाख 75 हजार 832 घरों की चेकिंग कर ली गई है। इस दौरान 5934 घरों में खड़े पानी के स्रोतों में मच्छरों का लारवा पाए जाने पर इसे नष्ट कराया गया। इसके लिए आठ के चालान भी विभाग की ओर से काटे गए। वहीं कइयों को चेतावनी नोटिस देते हुए उन्हें जागरूक किया गया है कि मच्छरों की पैदाइश को रोकने के लिए अपने घरों की छतों या आंगन में पड़े कबाड़ में पानी जमा न होने दें। साथ ही घर व इसके आसपास की सफाई पर भी खास ध्यान दिया जाए।

सिविल सर्जन डाॅ. जतिंदर कांसल ने बताया कि किसी भी किस्म का बुखार होने पर जांच कराना जरूरी है। क्योंकि यह डेंगू भी हो सकता है। जांच सरकारी सेहत संस्थाओं में मुफ्त में की जा रही है। साथ ही बुखार होने पर पैरासिटामोल की गोली ली जाए। अन्य दवा केवल डाॅक्टरी सलाह पर ही ली जाए। उन्होंने कहा कि डेंगू एक वायरल बुखार है, जो एडीज मच्छर के दिन के समय काटने से फैलता है। यह मच्छर साफ खड़े पानी में पैदा होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि खड़े पानी की निकासी तुरंत की जाए। अगर निकासी संभव न हो, तो खड़े पानी में तेल डाल दिया जाए, जिससे मच्छरों का लारवा पैदा ही न हो सके। उ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed