फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   23 lakh cheated by pretending to send abroad and get jobs in Patiala

पटियाला में विदेश भेजने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगे 23 लाख

Fri, 19 Mar 2021 04:55 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 04:55 PM IST
विज्ञापन
23 lakh cheated by pretending to send abroad and get jobs in Patiala
पटियाला। विदेश भेजने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो मामलों में 23 लाख की ठगी की गई है। संबंधित थाना पुलिस ने दोनों मामलों में दो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पहले मामले में रत्नपाल शर्मा निवासी गांव अरनौली ने थाना सन्नौर पुलिस के पास बयान दर्ज करवाया था कि आरोपी लखविंदर सिंह निवासी महिंदरा कांप्लेक्स ने उन्हें विदेश भेजने का झांसा देकर 14 लाख 50 हजार रुपये लिए थे। हालांकि बाद में न तो विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए।
विज्ञापन

दूसरे मामले में थाना त्रिपड़ी पुलिस के पास दर्शन सिंह निवासी खालसा नगर बी ने शिकायत दी थी कि आरोपी अनिल कुमार निवासी कृष्णा कॉलोनी ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर छह लाख रुपये लिए थे। हालांकि बाद में न तो नौकरी दिलवाई और न ही पैसे वापस किए। बाद में आरोपी ने शिकायतकर्ता को एक प्लाट दिलाने का झांसा देकर उससे ढाई लाख रुपये और ले लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed