फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   2 died in road accident at Patiala

Punjab Accident: हरियाणा के सस्पेंड तहसीलदार और युवक की सड़क हादसे में मौत, गाड़ी ने मारी टक्कर

Tue, 19 Aug 2025 09:27 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो पटियाला
अमर उजाला ब्यूरो पटियाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 19 Aug 2025 09:27 PM IST
सार

सिरसा के सस्पेंड तहसीलदार व उनके रिश्तेदार की पटियाला में एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों को एक वाहन ने टक्कर मार दी जिसके बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
2 died in road accident at Patiala
Accident demo - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा में सिरसा के सस्पेंड तहसीलदार व उनके रिश्तेदार की पटियाला में एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वारदात के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया, जिसके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान सस्पेंड तहसीलदार भुवनेश कुमार परूथी उम्र 52 साल और उनका रिश्तेदार शुभम कुमार उम्र 25 साल के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुभम कुमार शिक्षक था। डकाला पुलिस चौकी से मामले के जांच अधिकारी एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि आरोपी चालक मौके पर ही अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। इसके आधार पर जल्द आरोपी तक पहुंचकर उसे काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि सोमवार रात भुवनेश कुमार और उनके रिश्तेदार गाड़ी में सवार होकर सिरसा से पंचकूला जा रहे थे। इस दौरान जब उनकी गाड़ी पटियाला में खेड़ी जट्टां पुल पर पहुंची, तो पंक्चर हो गई। पंक्चर लगवाने के बाद जैसे ही दोनों गाड़ी में बैठने लगे तो उन्हें एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया पर वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के वक्त तहसीलदार की गाड़ी का चालक अंदर था, इसके चलते वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जो वारदात के बाद से फरार है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed