फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   17 year old boy murder in Patiala accused stabbed him with knife

सिगरेट का धुआं बनी हत्या की वजह: पटियाला में 17 साल के किशोर को चाकू से गोदा, चंडीगढ़ में मौत

Thu, 25 Jul 2024 03:54 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 25 Jul 2024 03:54 PM IST
सार

सिगरेट का धुआं किशोर की हत्या की वजह बन गई। 17 साल के साहिल ने सिगरेट के धुआं उसके मुंह में आने का विरोध किया था। इसी बात को लेकर आरोपी ने उसे चाकू से मार डाला।

विज्ञापन
17 year old boy murder in Patiala accused stabbed him with knife
साहिल की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के पटियाला में 17 साल के किशोर की चाकू से वार कर हत्या कर दी। हत्या की वजह सिगरेट का धुआं रही। पटियाला के गांव ऊंटसर में सिगरेट का धुआं मुंह पर मारने का विरोध करने पर 17 वर्षीय युवक का चाकू से बाई जांघ व छाती पर वार करके बेरहमी से कत्ल दिया गया। मृतक साहिल गांव कामी खुर्द का रहने वाला था। थाना घन्नौर पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


घन्नौर के डीएसपी बूटा सिंह ने वारदात की पुष्टि करते कहा कि आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में टीमें बनाकर छापामारी की जा रही है। आरोपी गुरध्यान सिंह गांव ऊंटसर का रहने वाला है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


मृतक साहिल के भाई हर्ष कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह व उसका छोटा भाई साहिल अपने पड़ोसी सुखविंदर सिंह के साथ उनके दोस्त हर्ष निवासी गांव ऊंटसर के घर देर रात माता की चौकी पर गए थे। देर रात दो बजे वह, साहिल व सुखविंदर सिंह तीनों हर्ष के घर के बाहर थे। जहां पहले से ही आरोपी गुरध्यान सिंह खड़ा होकर सिगरेट पी रहा था। आरोपी ने अपनी सिगरेट का धुआं साहिल के मुंह पर मारा। इस पर साहिल ने एतराज जताया, तो आरोपी गाली-गलौच करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। दोनों को उलझता देख हर्ष व सुखविंदर सिंह इनको छुड़ाने लगे। इसी दौरान आरोपी गुरध्यान सिंह ने जेब से चाकू निकाल कर साहिल की बाईं जांघ व छाती में दाईं तरफ वार कर दिए। खून से लथपथ साहिल जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चाकू के हमले से घायल साहिल को उसके दोस्त मोटरसाइकिल पर लेकर पास के अस्पताल ले गए। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान साहिल की मौत हो गई है। पीडित परिवार वालों ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग करते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed