{"_id":"5d1e54c18ebc3e3cd94bf9d2","slug":"15622688411-patiala-news159","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैडी को पानी लगाने को लेकर की गाली-गलौच, बड़े भाई ने जहरीली दवा पीकर किया सुसाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैडी को पानी लगाने को लेकर की गाली-गलौच, बड़े भाई ने जहरीली दवा पीकर किया सुसाइड
Fri, 05 Jul 2019 01:16 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना पातड़ां के अधीन पड़ते गांव काहनगढ़ घराचों में खेतों में पैडी को पानी लगाने को लेकर दो भाइयों में बहस हो गई। इस दौरान छोटे ने बड़े भाई के साथ गाली गलौच की। इससे तनाव में आए बड़े भाई ने जहर पीकर सुसाइड कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने छोटे भाई और उसके समधी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी छोटे भाई सुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरा आरोपी निर्मल सिंह फरार है।
विज्ञापन
हाकम सिंह निवासी गांव काहनगढ़ घराचों ने पुलिस के पास बयान दिया है कि उसके पिता चूहड़ सिंह (75) खेतों में पैडी को पानी लगाने गए थे। वहां पिता की अपने छोटे भाई सुरजीत सिंह के साथ लड़ाई हो गई। छोटा भाई कहने लगा कि पहले वह अपनी पैडी में पानी लगाएगा। लड़ाई के दौरान छोटे भाई सुरजीत सिंह और उसके साथ मौके पर मौजूद रहे उसकी लड़की के ससुर निर्मल सिंह निवासी गांव घनौड़ ने चूहड़ सिंह के साथ गाली-गलौच कर दी।
विज्ञापन
मानसिक तनाव में आए चूहड़ सिंह ने घर आकर जहरीली दवा पी ली। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी सुरजीत सिंह व निर्मल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जिसमें सुरजीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा आरोपी फिलहाल फरार है।