फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   143 new cases of stubble burning take total count to 533

Patiala News: पंजाब में लगातार दूसरे दिन पराली जलाने के मामलों ने बीते दो सालों का तोड़ा रिकाॅर्ड

Sat, 12 Oct 2024 04:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
143 new cases of stubble burning take total count to 533
पराली जलाने के 143 नए मामलों के साथ कुल गिनती 533 हुई
विज्ञापन

साल 2022 में 45 और साल 2023 में पराली जलाने के केवल 26 मामले हुए थे
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में पराली जलाने के मामलों ने लगातार दूसरे दिन बीते दो सालों का रिकाॅर्ड तोड़ा है। शुक्रवार को पराली जलाने के 143 नए मामले हुए हैं, जिससे अब कुल गिनती 533 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक आज के ही दिन साल 2022 में पराली जलाने के 45 और साल 2023 में केवल 26 मामले हुए थे। पराली जलाने के मामलों में लगातार तेजी के कारण पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी अलर्ट पर आ गए हैं। बोर्ड के चेयरमैन आदर्श पाल विग के मुताबिक पराली जलाने वालों के खिलाफ लगातार एक्शन लिया जा रहा है। विभिन्न विभागों के 8000 मुलाजिम पराली जलाने की घटनाओं की रोकथाम को लेकर लगातार फील्ड में काम कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही मामलों में कमी आएगी।

शुक्रवार को पंजाब में पराली जलाने के कुल 143 नए मामले हुए। वहीं वीरवार को भी पंजाब में पराली जलाने के मामलों ने बीते दो सालों का रिकार्ड तोड़ा था। कुल 123 मामले हुए थे, जबकि साल 2022 में 10 अक्तूबर को केवल 4 और 2023 में 10 मामले ही हुए थे। शुक्रवार को जिला अमृतसर में सबसे अधिक 50 पराली जलाने के मामले रिपोर्ट किए गए। अलावा पटियाला में 20, सीएम भगवंत मान के जिला संगरूर में 11, तरनतारन में 42, फिरोजपुर में 8, कपूरथला में छह, एक एसएएस नगर में और दो मामले जिला मालेरकोटला में हुए हैं। उधर, पंजाब में बठिंडा में एक्यूआई 155 दर्ज किया गया। इसके अलावा खन्ना में 100, लुधियाना में 81, मंडी गोबिंदगढ़ में 93, जालंधर में 94 और पटियाला में 88 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed