{"_id":"e3b19a01b4da45a653693757b53d52b8","slug":"-575694","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यांमार व अन्य देशों में महिलाओं के जरिए ड्रग की तस्करी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्यांमार व अन्य देशों में महिलाओं के जरिए ड्रग की तस्करी
punjab, patiala, drugs, crime
Updated Fri, 13 Dec 2013 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करने वाली पंजाब पुलिस की टीम की आगे बढ़ती जांच में यूपी के रुड़की में कुछ फार्मास्यूटिकल यूनिटों के नाम सामने आए हैं।
पंजाब पुलिस ने रुड़की की यूनिटों को खंगालने के लिए पटियाला कोर्ट से सर्च वारंट भी हासिल कर लिए हैं। इस बीच दिल्ली से पकड़े गए ड्रग तस्करों के तार म्यांमार सहित कई देशों से जुड़े होने का खुलासा भी हुआ है। म्यांमार में कई महिलाएं भी इस काम में आरोपियों से जुड़ी हुई हैं। पंजाब पुलिस ने आठ दिसंबर को नई दिल्ली से वरिंदर सिंह उर्फ राजा और दस दिसंबर को दिल्ली से ही हरांग टिन खारा उर्फ राबर्ट को गिरफ्तार किया था। इनसे की जा रही पूछताछ में ड्रग तस्करी के अंतरराष्ट्रीय रैकेट के नई संपर्कों का खुलासा हो रहा है।
एसएसपी हरदियाल सिंह मान ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ और मामले की जांच में सिंथेटिक ड्रग रैकेट के तार म्यांमार और कई अन्य देशों से जुड़े होने की बात सामने आई है। पुलिस इस बारे में पर्याप्त जानकारी इकट्ठा कर काउंटर इंटेलीजेंस विंग के जरिये संबंधित अधिकारियों से सुचनाएं साझा करते हुए आगे बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि यह बात सामने आई है कि ड्रग रैकेट में म्यांमार की कई महिलाएं शामिल हैं जो म्यांमार में रहते हुए राबर्ट और राजा से ड्रग की खेप हासिल करके आगे सप्लाई करती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लालुमी नामक एक अधेड़ महिला म्यांमार के खंपट इलाके से राबर्ट व राजा से लगातार संपर्क में रहती थी। वह ड्रग की खेप हासिल करके उसे आगे म्यांमार-चीन सरहद तक पहुंचाने का काम करती रही है। लालुमी ने इस धंधे के लिए भारत में कम से कम छह दौरे किए हैं और यह महिला दिखावे के तौर पर कपड़े का रिवायती कारोबार करती है।
दिल्ली से इंफाल तक एयर कार्गो से ड्रग सप्लाई
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि नशीले पदार्थों को नई दिल्ली से इंफाल तक सुबह की उड़ानों में एयर कार्गो जरिये ले जाया जाता था। इंफाल से आगे इन्हें सड़क के रास्ते म्यांमार सरहद पर तामू तक पहुंचाया जाता था।
सादा जीवन, ड्रग का काम
पुलिस की पूछताछ में वरिंदर राजा और राबर्ट की बिल्कुल अलग जीवन शैली सामने आई है। राबर्ट एक कमरे में बेहद सादी जिंदगी व्यतीत कर रहा था। पुलिस के लिए राबर्ट को गिरफ्तार करना इसलिए भी मुश्किल रहा, क्योंकि वह विभिन्न उप नामों के जरिये यहां-वहां जाता था और केवल नशीले पदार्थ ले जाने के लिए दिल्ली आता था। राबर्ट पढ़ा-लिखा है और उसने यतनमा यूनिवर्सिटी मैडले से 2002 में बीएससी मैथ में पास की है। वह मीजो और बर्मी भाषा के अलावा फरार्टेदार अंग्रेजी बोलता है, जोकि किसी आम म्यांमारी नागरिक के लिए काफी मुश्किल माना जाता है।
वहीं राजा महंगे व नामी कंपनियों के कपड़े पहनने और डिस्को व पार्टियों में जाने का शौकीन था। वह म्यांमार, चीन, इंग्लैंड, दुबई के अलावा कई देशों में घूम चुका है। उसके पास सिलाई मशीनों की सप्लाई का लाइसेंस है और वह चीन के गुजाओ व्यापार मेेले का रजिस्टर्ड सदस्य भी है।
जैन और बंसल पुलिस रिमांड पर
नई दिल्ली से गिरफ्तार किए गए अजय जैन और राजेश बंसल को पुलिस ने शुक्रवार को पटियाला की अदालत में पेश किया जहां से दोनों को 16 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। इस मामले में गिरफ्तार पांच व्यक्तियों सुरेश कुमार उर्फ मैंगा, वरिंदर सिंह उर्फ राजा, हारांग तिन खारा उर्फ एडम जैनिएट उर्फ राबर्ट उर्फ बायक ओजामा, राजेश बंसल और अजय जैन को अब 16 दिसंबर को अदालत में पेश किया जाएगा।