{"_id":"2ea5c9f7ead9f5863d922f4442096ef0","slug":"charged-with-harassment-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप
अमर उजाला,पठानकोट
Updated Wed, 06 Nov 2013 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट। पांच लाख की मांग पूरी न होने पर पत्नी से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपी अमृतसर निवासी बताए जाते हैं। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
शहर के न्यू टीचर कालोनी निवासी तिलक राज ने एसएसपी से शिकायत की थी कि उसकी बेटी रुही की शादी 24 जनवरी 2013 को अमृतसर के छेहराटा के गांव काले निवासी रविंद्र सिंह के साथ हुई थी। उन्होंने बताया कि शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन कुछ समय बाद ही रुही को तंग परेशान किया जाने लगा।
उसने आरोप गाया कि रविंद्र सिंह विदेश जाना चाहता था इसलिए उसने मायके से रुही को पांच लाख लाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। पैसै नहीं लाने पर रुही को प्रताड़ित किया जाता था।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि पांच लाख की मांग पूरी न होने पर रुही से मारपीट की जाती रही और दहेज में दिया गया सामान भी खुर्द बुर्द करने के साथ ही उसे जान से मारने की धमकियां दी जाने लगी।
मामले की शिकायत की डीएसपी सिटी वरिंद्र सिंह संधू की ओर से की जांच के आधार पर थाना डिवीजन नं.2 में रुही के पति रविंद्र सिंह, ससुर कुलदीप सिंह और सास कुलविंद्र कौर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल तीनों ही फरार बताए जाते हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।