{"_id":"67eb919fa68df4e915083238","slug":"pastor-bajinder-singh-life-imprisonment-in-misdeed-case-2025-04-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काैन है पादरी बजिंदर सिंह: दुष्कर्म मामले में पहुंचा जेल... अनुयायी कहते थे पापाजी; पीड़िता ने कहा साइको","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काैन है पादरी बजिंदर सिंह: दुष्कर्म मामले में पहुंचा जेल... अनुयायी कहते थे पापाजी; पीड़िता ने कहा साइको
Tue, 01 Apr 2025 12:41 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:41 PM IST
सार
पंजाब के जालंधर के गांव ताजपुर स्थित द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विस्डम के पास्टर प्रोफिट बजिंदर सिंह मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला है। महिला दुष्कर्म मामले में पादरी को मोहाली कोर्ट ने ताउम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
कोर्ट रूम से बाहर आता पादरी बजिंदर सिंह
- फोटो : संवाद
विस्तार
मोहाली की अदालत द्वारा रेप केस में उम्रकैद की सजा पाने वाला पादरी बजिंदर सिंह हरियाणा का है। उसका जन्म यमुनानगर में एक जाट परिवार में हुआ था। 2000 के दशक की शुरुआत में उसे हत्या के आरोप में जेल भेजा गया था।
उसके ताल्लुकात कई राजनीतिक लोगों व अधिकारियों के साथ बने और उसकी सभा में आने वालों की संख्या बढ़ती ही चली गई। जेल में ही बजिंदर ने ईसाई धर्म अपनाया था। रिहा होने के बाद बजिंदर सिंह ने साल 2012 में प्रार्थना सभाएं करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
उसके ताल्लुकात कई राजनीतिक लोगों व अधिकारियों के साथ बने और उसकी सभा में आने वालों की संख्या बढ़ती ही चली गई। जेल में ही बजिंदर ने ईसाई धर्म अपनाया था। रिहा होने के बाद बजिंदर सिंह ने साल 2012 में प्रार्थना सभाएं करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
2016 में की थी चर्च ऑफ ग्लोरी की स्थापना
बजिंदर सिंह ने जालंधर के ताजपुर गांव में चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम की स्थापना साल 2016 में की थी। उसके चर्च की देशभर में 260 शाखाएं हैं। सबसे बड़ी चर्च मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में है। वह चमत्कारिक उपचारों का दावा करता है, उसकी सभाओं में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ती है। प्रोफेट बजिंदर सिंह के नाम से यूट्यूब चैनल भी है जिस पर उसके करीब 37 लाख सब्सक्राइबर हैं। बजिंदर सिंह की शाखाएं विदेश में भी हैं, इसमें अमेरिका, इजरायल, मॉरिशस, मलयेशिया, ऑस्ट्रेलिया तक का नाम है। उसके अनुयायी उसे 'पापा जी' कहकर बुलाते थे।मेरे यशू-यशू से मिली लोकप्रियता
खुद को प्रोफेट बताने वाला बजिंदर लोगों को एचआईवी, गूंगेपन और बहुत कुछ से ठीक करने का दावा करता है। उसे मेरे यशू-यशू से खासी लोकप्रियता मिली थी। जालंधर में द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम'' का संस्थापक पास्टर बजिंदर विवादों में रहा है।यह भी पढ़ें: पादरी बजिंदर सिंह को उम्रकैद: दुष्कर्म मामले में मोहाली कोर्ट ने सुनाई सजा, पूरी जिंदगी जेल में रहेगा