{"_id":"66b4efca5c650fd0ff0f97ce","slug":"paris-olympics-indian-hockey-team-captain-harmanpreet-singh-mother-and-father-celebrating-in-amritsar-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics: पेरिस में खेल रहा था बेटा, पंजाब में मां कर रहीं थी पाठ, कप्तान हरमनप्रीत के घर ऐसा था माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Paris Olympics: पेरिस में खेल रहा था बेटा, पंजाब में मां कर रहीं थी पाठ, कप्तान हरमनप्रीत के घर ऐसा था माहौल
Thu, 08 Aug 2024 09:48 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 08 Aug 2024 09:48 PM IST
सार
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह की मां मैच के दौरान पाठ करती रहीं। उन्होंने बेटे को खेलते हुए भी नहीं देखा। बस वह यही अरदास करती रहीं कि भारतीय टीम कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
खुशी मनाते हरमनप्रीत सिंह के पिता सरबजीत सिंह
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेरिस ओलिंपिक में वीरवार को भारतीय हॉकी टीम ने देश को चौथा मेडल दिलाया। स्पेन को हराकर भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता है। अमृतसर के जंडियाला गुरु के पास गांव टिम्मोवाल में भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह पेरिस में स्पेन के खिलाफ मैच खेल रहे थे, गांव टिम्मोवाल में उनकी मां मैच देखने के दौरान पाठ कर रही थीं। भारतीय टीम कांस्य पदक जीते इसी अरदास को लेकर मां पाठ करती रहीं। उन्होंने एक पल भी बेटे को मैच खेलते नहीं देखा।
हरमनप्रीत की मां का कहना है कि वे पूरा समय पाठ करती रहीं। उन्हें पूरी आस थी कि आज टीम इंडिया मेडल जीतेगी। रिश्तेदारों के फोन आने शुरू हो गए हैं, लेकिन अटेंड करने का समय तक नहीं लग रहा। अब तो हरमन की वापसी की तैयारी है। वापस आने पर हरमन व उसकी पूरी टीम का स्वागत किया जाएगा।
अमृतसर के जंडियाला गुरु के पास टिम्मोवाल गांव में कैप्टन हरमनप्रीत सिंह के घर और जालंधर में भी खिलाड़ियों के घर पर खुशी का माहौल है। परिवार के सदस्य जीत मिलते ढोल-नगाड़े लेकर सड़कों पर आ गए और पटाखे चलाकर जश्न मनाया। वहीं, परिजनों ने अपने सूरमाओं के स्वागत की भी पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
हरमनप्रीत के पिता बोल- मालिक ने बहुत कृपा की है
कप्तान हरमनप्रीत सिंह के घर खुशी का माहौल है। मैच को फंसता देख हरमनप्रीत सिंह के पिता सरबजीत सिंह ने जीत पर खुशी जाहिर की। उनका कहना था कि मालिक ने बहुत कृपा की है। 44 सेकेंड रह गए थे, तो टीम को पीसी मिल गई। इंग्लैंड के मैच में जो गलती हुई थी, टीम ने उसे सुधारा है और देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया है।
हॉकी स्क्वॉड में पंजाब के 10 खिलाड़ी
भारतीय हॉकी स्क्वॉड में पंजाब के 10 खिलाड़ी हैं। इनमें अमृतसर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह, जालंधर से ताल्लुक रखने वाले मिडफील्डर मनदीप सिंह, सुखजीत सिंह, मिडफील्डर मनप्रीत सिंह, हार्दिक, मिडफील्डर गुरजंट सिंह, डिफेंडर जर्मनप्रीत सिंह, मिडफील्डर शमशेर सिंह, कपूरथला से स्थानापन्न खिलाड़ी पाठक और युगराज।