फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Paris Olympics Indian hockey team captain Harmanpreet singh mother and father celebrating in Amritsar

Paris Olympics: पेरिस में खेल रहा था बेटा, पंजाब में मां कर रहीं थी पाठ, कप्तान हरमनप्रीत के घर ऐसा था माहौल

Thu, 08 Aug 2024 09:48 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 08 Aug 2024 09:48 PM IST
सार

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह की मां मैच के दौरान पाठ करती रहीं। उन्होंने बेटे को खेलते हुए भी नहीं देखा। बस वह यही अरदास करती रहीं कि भारतीय टीम कांस्य पदक जीते।

विज्ञापन
Paris Olympics Indian hockey team captain Harmanpreet singh mother and father celebrating in Amritsar
खुशी मनाते हरमनप्रीत सिंह के पिता सरबजीत सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

पेरिस ओलिंपिक में वीरवार को भारतीय हॉकी टीम ने देश को चौथा मेडल दिलाया। स्पेन को हराकर भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता है। अमृतसर के जंडियाला गुरु के पास गांव टिम्मोवाल में भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह पेरिस में स्पेन के खिलाफ मैच खेल रहे थे, गांव टिम्मोवाल में उनकी मां मैच देखने के दौरान पाठ कर रही थीं। भारतीय टीम कांस्य पदक जीते इसी अरदास को लेकर मां पाठ करती रहीं। उन्होंने एक पल भी बेटे को मैच खेलते नहीं देखा। 
विज्ञापन


हरमनप्रीत की मां का कहना है कि वे पूरा समय पाठ करती रहीं। उन्हें पूरी आस थी कि आज टीम इंडिया मेडल जीतेगी। रिश्तेदारों के फोन आने शुरू हो गए हैं, लेकिन अटेंड करने का समय तक नहीं लग रहा। अब तो हरमन की वापसी की तैयारी है। वापस आने पर हरमन व उसकी पूरी टीम का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन


अमृतसर के जंडियाला गुरु के पास टिम्मोवाल गांव में कैप्टन हरमनप्रीत सिंह के घर और जालंधर में भी खिलाड़ियों के घर पर खुशी का माहौल है। परिवार के सदस्य जीत मिलते ढोल-नगाड़े लेकर सड़कों पर आ गए और पटाखे चलाकर जश्न मनाया। वहीं, परिजनों ने अपने सूरमाओं के स्वागत की भी पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरमनप्रीत के पिता बोल- मालिक ने बहुत कृपा की है
कप्तान हरमनप्रीत सिंह के घर खुशी का माहौल है। मैच को फंसता देख हरमनप्रीत सिंह के पिता सरबजीत सिंह ने जीत पर खुशी जाहिर की। उनका कहना था कि मालिक ने बहुत कृपा की है। 44 सेकेंड रह गए थे, तो टीम को पीसी मिल गई। इंग्लैंड के मैच में जो गलती हुई थी, टीम ने उसे सुधारा है और देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया है।


हॉकी स्क्वॉड में पंजाब के 10 खिलाड़ी
भारतीय हॉकी स्क्वॉड में पंजाब के 10 खिलाड़ी हैं। इनमें अमृतसर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह, जालंधर से ताल्लुक रखने वाले मिडफील्डर मनदीप सिंह, सुखजीत सिंह, मिडफील्डर मनप्रीत सिंह, हार्दिक, मिडफील्डर गुरजंट सिंह, डिफेंडर जर्मनप्रीत सिंह, मिडफील्डर शमशेर सिंह, कपूरथला से स्थानापन्न खिलाड़ी पाठक और युगराज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed