फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Paris Olympics 2024 Indian hockey team reached Amritsar grand welcome players go to Golden Temple

अमृतसर पहुंची भारतीय हॉकी टीम: फूलों से भव्य स्वागत, गोल्डन टेंपल में टेका माथा, लोगों ने पलकों पर बिठाया

Sun, 11 Aug 2024 10:47 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 11 Aug 2024 10:47 AM IST
सार

भारतीय हॉकी टीम रविवार सुबह 10 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंची, जहां उनके चाहने वालों और परिवार के सदस्यों ने खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया। 

विज्ञापन
Paris Olympics 2024 Indian hockey team reached Amritsar grand welcome players go to Golden Temple
गोल्डन टेंपल में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। - फोटो : संवाद

विस्तार

पेरिस ओलिंपिक 2024 में ब्रांज मेडल जीतकर देश लौटी भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी आज अमृतसर पहुंचे। इससे एक दिन पहले शनिवार को पूरी टीम दिल्ली पहुंची थी। अमृतसर एयरपोर्ट पर भारतीय खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। रविवार सुबह भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका स्वागत कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह पालीवाल, हरभजन सिंह ईटीओ और सांसद गुरजीत सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन


इसके अलावा खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य और उनके चाहने वालों का भी हुजूम उमड़ा रहा। भारतीय खिलाड़ियों के इंतजार में हॉकी प्रेमी सुबह से ही एयरपोर्ट पर पहुंचे हुए थे। चहेतों ने खिलाड़ियों को अपनी पलकों पर बिठाया। फूल मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन




बता दें कि पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के 10 खिलाड़ी शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचे हुए थे। एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद सभी हॉकी खिलाड़ी, उनके परिवारों के सदस्य, जिला प्रशासन के अधिकारी और कैबिनेट मंत्री श्री हरमंदिर साहिब में शुकराना करने व माथा टेकने के लिए पहुंचे। हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंची भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सुखजीत सिंह के पिता अजीत सिंह ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक में मेडल जीतकर आई है। भले ही टीम ने कांस्य पदक जीता हो लेकिन ऐसा लग रहा है कि हमारे खिलाड़ियों गोल्ड मेडल जीता है। टीम की इस उपलब्धि के लिए बहुत अच्छा लग रहा है। आते ही मेरे बेटे ने अपना मेडल मेरे गले में डाल दिया। इससे बड़ी खुशी की बात नहीं हो सकती। पूरी टीम को बधाई। भगवान उन पर आशीर्वाद बनाए रखें। हमारी इच्छा अब पूरी हो गई है। उन्होंने हमारे देश का नाम रोशन किया है, हम बहुत खुश हैं। 

Paris Olympics 2024 Indian hockey team reached Amritsar grand welcome players go to Golden Temple
खिलाड़ियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। - फोटो : संवाद

पंजाब के खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ का इनाम
इस दौरान कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने एलान किया के ओलंपिक के लिए भारतीय टीम में शामिल पंजाब के प्रत्येक खिलाड़ी को पंजाब सरकार एक-एक करोड़ रुपये का इनाम देगी। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा के पंजाब के युवाओं के ऊपर हमेशा ही नशा करने वाले होने आरोप लगता रहता है, लेकिन भारतीय टीम पंजाब के 10 खिलाड़ी खेले और जीतकर आए, इससे साबित हो गया है पंजाब के युवा बहादुर और खेल प्रेमी हैं। वह हमेशा नशे से दूर रहने वाले हैं।

अगली बार गोल्ड जीतेंगे
खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि ओलंपिक में कांस्य पदक जीतना भी भारतीय हॉकी टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। हमारा लक्ष्य गोल्ड जितना था, लेकिन कुछ कारण से हम गोल्ड नहीं जीत पाए। इसको लेकर हमारे मन में हमेशा सवाल रहेगा। उन्होंने कहा कि हम कांस्य जीते हैं और अगली बार गोल्ड भारतीय टीम का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed