फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Paris Olympics 2024 Hockey players reached Jalandhar grand welcome said will bring gold next time

जालंधर पहुंचे मनप्रीत, हरमन व जरमनप्रीत: हॉकी खिलाड़ियों का ढोल की थाप पर स्वागत, बोले- अगली बार लाएंगे गोल्ड

Sun, 11 Aug 2024 03:47 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 11 Aug 2024 03:47 PM IST
सार

अमृतसर के बाद जालंधर पहुंचे खिलाड़ियों का शहर में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह ने कहा कि हमें जालंधर में मिले सम्मान को देख कर काफी अच्छा लग रहा है।

विज्ञापन

विस्तार

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम में पंजाब के कुल 10 खिलाड़ी शामिल थे। इनमें जालंधर के पांच खिलाड़ी हैं। ओलंपिक में ब्रांज मेडल जीतने के बाद सभी 10 खिलाड़ी रविवार को पंजाब लौटे हैं। सभी खिलाड़ी पहले अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद खिलाड़ियों ने स्वर्ण मंदिर में माथा टेका। श्री हरिमंदिर साहिब में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


वहीं, अमृतसर के बाद जालंधर पहुंचे हॉकी खिलाड़ियों का यहां भी जोरदार स्वागत किया गया। खिलाड़ी जालंधर अपने घर पहुंचे हैं। जालंधर पहुंचे हॉकी खिलाड़ियों का ढोल की थाप पर स्वागत किया गया। 
विज्ञापन


हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह ने कहा कि हमें जालंधर में मिले सम्मान को देख कर काफी अच्छा लग रहा है। हमें मान है कि हम देश के लिए ब्रांज मेडल जीत पाए हैं। हालांकि हमारा टारगेट था कि हम गोल्ड जीतें, लेकिन हम सेमीफाइनल में हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हरमन प्रीत सिंह व जरमनप्रीत सिंह ने कहा कि सेमीफाइनल में काफी अच्छा प्रर्दशन किया और जिस तरह से हम खेल रहे थे, हमें विश्वास था कि हम गोल्ड जरूर जीतेंगे, लेकिन हम गोल्ड तक नहीं पहुंच सके। इस हार से हमने जो सीखा है, उसके बाद हम आगे कोशिश करेंगे कि देश के लिए गोल्ड जरूर जीत कर आएं। 


उन्होंने कहा कि हमारी टीम ने काफी हार्ड वर्क किया था। सारी टीम की मेहनत से ही हम इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं। मेरे पिता व मेरी फैमिली का सपना था कि मैं ओलंपिक में जाऊं व मेडल जीतकर आऊं। आज इस मेडल को जीतने के बाद उनके घर व आसपास काफी खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed