फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Panchayat elections will be held in September Punjab Government informed the Punjab haryana High Court

पंजाब में अगले माह होंगे पंचायत चुनाव: सरकार ने हाईकोर्ट को दी जानकारी, निगम व परिषद चुनाव के लिए मांगी मोहलत

Mon, 05 Aug 2024 07:04 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 05 Aug 2024 07:04 PM IST
सार

पंजाब में अगले महीने पंचायत चुनाव होंगे। पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में दायर याचिका पर जवाब देते हुए सितंबर में पंचायत चुनाव करवाने की जानकारी दी है। 

विज्ञापन
Panchayat elections will be held in September Punjab Government informed the Punjab haryana High Court
मतदाता। (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में अगले महीने यानी सितंबर में पंचायत चुनाव होंगे। चुनाव कराने का निर्देश देने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान पंजाब के एडवोकेट जनरल ने हाईकोर्ट को विश्वास दिलाया है कि सितंबर तक चुनाव संपन्न करवा दिए जाएंगे। सरकार की दी गई इस जानकारी को आधार बनाकर हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया। अन्य मामले में नगर निगमों व परिषदों के चुनाव करवाने की मांग पर पंजाब सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए मोहलत मांगी है।
विज्ञापन


याचिका दाखिल करते हुए रुलदा सिंह ने हाईकोर्ट को बताया था कि गत वर्ष पंजाब सरकार ने अधिसूचना जारी कर दिसंबर 2023 में पंचायत चुनाव तय किए थे। अधिसूचना के बावजूद चुनाव संपन्न नहीं करवाए गए हैं। चुनाव न कराना संविधान के अनुच्छेद 243 का उल्लंघन है। पंजाब सरकार ने गत वर्ष अगस्त में पंचायतों को भंग करने का आदेश जारी कर दिया था। इसका विरोध करते हुए सरपंचों ने कहा था कि समय से पहले पंचायतें भंग कर उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है। मामला हाईकोर्ट पहुंचा था और फिर बाद में पंचायतों को बहाल करने का सरकार ने फैसला किया था। 
विज्ञापन


इसके बाद दिसंबर 2023 में पंचायतों का कार्यकाल पूरा हो गया और इन पंचायतों की जिम्मेदारी डीसी को दे दी गई। याची ने कहा कि अब काफी समय बीत गया है बावजूद इसके चुनाव नहीं कराया जा रहा है, जिसके चलते विकास कार्य रुक गए हैं। मई तक लोकसभा चुनाव होने के चलते पंचायत चुनाव का जोखिम न लेने की दलील समझ आती है, लेकिन अब भी चुनाव न करवाना ठीक नहीं है। हाईकोर्ट में पंजाब सरकार की ओर से एडवोकेट जनरल पेश हुए और उन्होंने विश्वास दिलाया कि सितंबर तक चुनाव संपन्न करवा लिए जाएंगे। इस जानकारी पर हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन सप्ताह में सौंपेंगे जवाब
दूसरी तरफ पंजाब के नगर निगमों और नगर परिषदों के चुनाव करवाने की मांग को लेकर दाखिल दो अन्य याचिकाओं पर सरकार ने अपना जवाब दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय मांगा है। पंजाब सरकार ने पंजाब की 42 म्युनिसिपल काउंसिल व कमेटी के चुनाव कराने की मांग की जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट को बताया कि वार्डबंदी को लेकर कुछ मामले सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed