फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   pakistani prisoner sanaullah condition extremely critical

सनाउल्लाह की किडनी फेल, डायलिसिस पर रखा

Thu, 09 May 2013 01:16 AM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
चंडीगढ़/ब्यूरो Updated Thu, 09 May 2013 01:16 AM IST
विज्ञापन
pakistani prisoner sanaullah condition extremely critical

पीजीआई में उपचाराधीन पाक आतंकी सनाउल्लाह की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है।

विज्ञापन


बुधवार को पीजीआई की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि उसकी किडनी नाकाम (रिनल फेलियर) हो चुकी है।

खराब हालत को देखते हुए नेफ्रोलॉजिस्ट ने उसे डायलिसिस पर रखा है। बुधवार शाम सनाउल्लाह का भतीजे मो. आसिफ और साला मो. शहजाद भी दोबारा उसकी हालत का जायजा लेने के लिए पीजीआई पहुंचा।

परिजन डॉक्टरों से पाक कैदी की हालत के बारे में विस्तृत जानकारी लेने के करीब दस मिनट बाद वापस होटल पार्क प्लाजा लौट गए। सनाउल्लाह पर शुक्रवार को जम्मू की जेल में एक दूसरे कैदी ने हमला कर दिया था।
विज्ञापन


इसी सिलसिले में दोपहर बाद गृह सचिव अनिल कुमार ने भी पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. योगेश चावला से मुलाकात कर सनाउल्लाह की हालत के बारे में पूछा।

न्यूरोसर्जरी और एनीस्थीसिया के डॉक्टरों के मुताबिक मंगलवार रात की तुलना में सनाउल्लाह की हालत और खराब हो गई है। किडनी फेल होने के साथ ही बुधवार सुबह से उसने एक बार भी मूत्र विसर्जन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वजहों से उसका शरीर हाइपरथोर्मिया का शिकार हो गया और शरीर का तापमान महज 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

उसके शरीर में अमल (एसिड) की मात्रा भी काफी बढ़ने सहित आक्सीजन फ्लो 80 फीसदी पर ही रखा गया है। मरीज का ब्लड प्रेशर नियंत्रित दायरे में रखने के लिए उसे दी जा रही दवा के डोज भी बढ़ा दिए गए हैं।

न्यूरोलॉजी के डॉक्टर के मुताबिक सनाउल्लाह अभी भी डीप कोमा में है और उसकी हालत बेहद नाजुक हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed