{"_id":"d07cb673a819c453375588ac6946e32e","slug":"over-crowded-of-woman-in-market-for-karwachowth","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ की ख्ारीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ की ख्ारीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़
अमर उजाला, मानसा
Updated Mon, 21 Oct 2013 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसा। पति की दीर्घायु व खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना के लिए रखे जाने वाले व्रत ‘करवा चौथ’ के लिए महिलाओं में काफी उत्साह है। इसके लिए महिलाओं ने सोमवार से ही सजना संवरना शुरू कर दिया है।
बाजारों में जहां आज सौंदर्य प्रसाधनों और मेहंदी की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ उमड़ी वहीं ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाएं और लड़कियां अपनी बारी का इंतजार कर रही थीं। महिलाओं की टोलियां बाजारों में कपड़ों गहनों और अन्य सामानों की खरीदारी करती नजर आई।
बाजारों में दुकानदारों ने भी त्योहारों के मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी हैं। करवाचौथ के उपलक्ष्य में महिलाओं को मेहंदी लगाने के लिए आगरा से विशेष तौर पर युवकों की टोली आई हुई है, जो शहर के गौशाला रोड पर दुकानों के आगे बैठकर मेहंदी लगा रही है।
विज्ञापन
आगरा से पहुंचे कमल, टिंकू, बदलेश, ब्रिजेश, माता प्रसाद, लेखम सिंह, बबलू, रजनीश, बृज कुमार व संतोख ने बताया कि वह दोनों हाथों पर बढ़िया डिजाइन वाली मेहंदी लगवाने के 200 रुपये तथा एक हाथ के 100 रुपये लेते हैं। उन्होंने बताया कि यही एक ऐसा मौका होता है जब उन्हें अच्छी कमाई होती है। उन्होंने बताया कि पूरी बाजू पर भारी डिजाइन वाली बारीक मेहंदी लगवाने के लिए वह 1100 रुपये तक भी ले रहे हैं।
शहर की प्रमुख दुकानों पार्क रोड़ पर रतन जनरल स्टोर, मानवी कलेक्शन सुन्नी गली, गोशाला रोड स्थित शी-प्वाइंट, लल्लुआना रोड स्थित बब्बू चूड़ी भंडार , ज्ञान डेयरी पार्क रोड़ व रतन चूड़ी भंडार आदि पर महिलाओं की खासी भीड़ रही। वे मेकअप का सामान, आर्टिफिशियल ज्वेलरी व रंग-बिरंगी चमकदार चूड़ियां आदि खरीदती नजर आई। इसके अलावा अपनी नवविवाहिता बेटियों को पहली बार करवाचौथ रखने के अवसर पर मट्ठे, सेवियां, मिठाइयों के डिब्बे, मेवा, फल, कपड़े आदि देने के लिए उनके परिजनों ने भी खरीदारी की।