फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Operation Sindoor Army Instills Confidence Awareness Campaigns Across Villages

ऑपरेशन सिंदूर: सेना ने भरा आत्मविश्वास, गांव-गांव में जागरूकता अभियान; युवाओं में बढ़ा देशसेवा का जज्बा

Thu, 07 May 2026 08:21 AM IST
Nivedita सूरज प्रकाश, संवाद, पठानकोट (पंजाब)
सूरज प्रकाश, संवाद, पठानकोट (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Thu, 07 May 2026 08:21 AM IST
सार

सेना के अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मन को करारा जवाब देने के बाद अब सेना हर चुनौती के लिए तैयार है। युद्धाभ्यास से लोगों में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और वीर नारियां भी देश सेवा में भागीदारी की इच्छा जता रही हैं।

विज्ञापन
Operation Sindoor Army Instills Confidence Awareness Campaigns Across Villages
आपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल हुए हथियारों को पठानकोट में सेना द्वारा किया गया प्रदर्शित। - फोटो : संवाद

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर को एक वर्ष पूरा होने के बाद पठानकोट में सेना के प्रति लोगों का भरोसा और हौसला पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुआ है। सेना के युद्धाभ्यास और सक्रियता ने सीमावर्ती क्षेत्रों में नया आत्मविश्वास भरा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि भविष्य में ऑपरेशन सिंदूर 0.2 होता है तो वे सेना का पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


सेना ने भी इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए बॉर्डर के गांव-गांव पहुंचकर लोगों से तालमेल मजबूत करना शुरू किया है। जवान ग्रामीणों को दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रखने और संदिग्ध हरकतों की तुरंत सूचना देने के लिए जागरूक कर रहे हैं। स्कूलों और गांवों में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुश्मन की कार्रवाई और भारतीय सेना के जवाब को दिखाया गया जिससे युवाओं में देशभक्ति का जोश बढ़ा है। हथियारों की प्रदर्शनी और युद्ध से जुड़ी वीडियोग्राफी ने युवा पीढ़ी को आकर्षित किया है और वे सेना व अन्य सुरक्षा एजेंसियों में शामिल होने की इच्छा जता रहे हैं। 
विज्ञापन

सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस तक मजबूत सुरक्षा घेरा

सेना के अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मन को करारा जवाब देने के बाद अब सेना हर चुनौती के लिए तैयार है। युद्धाभ्यास से लोगों में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और वीर नारियां भी देश सेवा में भागीदारी की इच्छा जता रही हैं। सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील पठानकोट में सेना ने घुसपैठ रोकने के लिए कड़ा नेटवर्क तैयार किया है। वीडीसी सदस्यों के साथ तालमेल बढ़ाया गया है और सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस तक सेना, पुलिस और कमांडो तैनात हैं। इससे दुश्मन की हर चाल नाकाम करने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed