{"_id":"aae68664-a9f5-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"one-million-square-feet-of-space-in-the-hundred-day-made-a-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ दिन में बना दी एक लाख वर्ग फीट जगह में यूनिवर्सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ दिन में बना दी एक लाख वर्ग फीट जगह में यूनिवर्सिटी
मोहाली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2013 10:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मोहाली में इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक में 48 घंटों में दस मंजिला बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी सिनर्जी ने अब एक और कारनामे को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
इस बार कंपनी ने हरियाणा में सिर्फ सौ दिनों में पूरी यूनिवर्सिटी तैयार की है।
सौ दिनों के अंदर एक लाख वर्ग फीट एरिया तैयार किया गया है। जिसे परंपरागत तरीके से बनाने में डेढ़ से दो साल लग जाते।
सिनर्जी के सीईओ यशजीत गुप्ता ने बताया कि चेन्नई के एसआरएम एजुकेशन ग्रुप ने कंपनी को सोनीपत में एसआरएम यूनिवर्सिटी तैयार करने का कॉन्ट्रैक्ट दिया था।
जिसकी शर्त थी कि यह काम सिर्फ सौ दिनों में पूरा होना है। कंपनी ने सिर्फ सौ दिनों में पूरी यूनिवर्सिटी तैयार की गई।
इस एक मंजिला इमारत में लैब, ऑडिटोरियम, कांफ्रेंस रूम, रिसेप्शन एरिया आदि सब कुछ है।
इसमें प्री-फैब टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया, सब कुछ फैक्टरी में पहले तैयार किया गया, फिर वहां इंस्टाल किया गया।
सौ दिनों के अंदर सिविल वर्क, बिल्डिंग के अंदर इलेक्ट्रिसिटी, एसी एवं सैनिटेशन का काम पूरा किया गया। यह बिल्डिंग इंसुलेटेड है, इसलिए इसमें एसी की खपत काफी कम होगी।
विज्ञापन
यह प्री-पेंटेड है, इसलिए कई सालों तक इसका पेंट खराब नहीं होगा। सारे हिस्से फैक्टरी में तैयार किए गए हैं। इसलिए बिल्डिंग के सारे हिस्सों की फिनिशिंग एक जैसी है।
विज्ञापन
गुप्ता ने कहा कि परंपरागत तकनीक से इतनी जल्दी निर्माण संभव नहीं था। इतने कम समय में निर्माण के बाद अब यूनिवर्सिटी में इसी साल से सेशन शुरू हो सकेगा।