{"_id":"c780c5bdd616a92839ea22318f79709a","slug":"one-died-in-road-accident-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड से खींच लाई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंग्लैंड से खींच लाई मौत
अमर उजाला, कपूरथला
Updated Wed, 09 Oct 2013 04:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड से लौटे एक एनआरआई व्यक्ति की अज्ञात तेजरफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई। उसे जालंधर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।
थाना सिटी पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।
थाना सिटी पुलिस को दिए बयानों में मृतक राजेश राणा (40) पुत्र जीवन राणा निवासी लाहौरी गेट के पिता ने बताया कि उनका बेटा करीब 15 साल पहले इंग्लैंड गया हुआ था।
उन्होंने बताया कि उनका बेटा एक शादी में शामिल होने के लिए एक सप्ताह की छुट्टी लेकर आया हुआ था। वह स्कूटी पर कपूरथला-जालंधर रोड पर स्थित एक निजी होटल में खाना खाने गया था और जब वह वहां पर वापस लौट रहा था तो स्थानीय बस स्टैंड के पास डीसी चौक की ओर जा रही एक तेजरफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिस कारण वह गंभीर रुप से घायल हो गया और उक्त ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना के दौरान राजेश राणा 15-20 मिनट तक खून से लथपथ सड़क पर पड़ा रहा।
तभी किसी ने उसका मोबाइल फोन निकालकर सूचित किया और सूचना मिलते ही उसके परिजन मौके पर पहुंचे और राजेश राणा को घायल अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में ले जाया गया, जहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जालंधर के एक अस्पताल में रैफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।