{"_id":"6276216e1063b1592a2538ab","slug":"one-died-after-car-fell-in-bhakra-canal-at-ropar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोपड़ में हादसा: भाखड़ा नहर में गिरी कार, मोहाली जिला परिषद की चेयरपर्सन के पति की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोपड़ में हादसा: भाखड़ा नहर में गिरी कार, मोहाली जिला परिषद की चेयरपर्सन के पति की मौत
Sat, 07 May 2022 01:06 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 07 May 2022 01:06 PM IST
सार
गुरध्यान सिंह मोहाली जिला परिषद की चेयरपर्सन जसविन्दर कौर के पति थे और पूर्व कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के नजदीकी भी थे। वहीं सूचना के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू भी रोपड़ के थाना सिंह भगवंतपुरा में पहुंचे।
विज्ञापन
रोपड़ में नहर में गिरी कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोपड़ में शनिवार सुबह एक कार भाखड़ा नहर में गिर गई जिसमें कार सवार कांग्रेस नेता की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब नौ बजे हुआ। शनिवार सुबह मोहाली के कांग्रेसी नेता गुरध्यान सिंह की कार भाखड़ा नहर में गिर गई। मौके पर मौजूद गोताखोरों की तरफ से गुरध्यान सिंह को बचाने की कोशिश भी की गई लेकिन वे गुरध्यान सिंह को कार से बाहर नहीं निकाल सके।
विज्ञापन
गोताखोरों की तरफ से पुलिस को दी गई सूचना के बाद पुलिस ने कार को नहर से बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जब कार नहर से बाहर निकाली गई तब तक गुरध्यान सिंह की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
गुरध्यान सिंह मोहाली जिला परिषद की चेयरपर्सन जसविन्दर कौर के पति थे और पूर्व कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के नजदीकी भी थे। वहीं सूचना के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू भी रोपड़ के थाना सिंह भगवंतपुरा में पहुंचे। उन्होंने कहा कि गुरध्यान सिंह की मौत के कारण इलाके समेत उनको भी बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता बदलाखोरी की राजनीति कर रहे हैं जिसकी वजह से ही गुरध्यान पर झूठा मामला दर्ज कर उनको परेशान किया जा रहा था। डीएसपी रविंदरपाल सिंह ने कहा कि इस मामले में अभी बयान लिए जा रहे हैं। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन