{"_id":"6210a6b4e76c99cf98b68e33c0f38b3c","slug":"official-timber-theft-case-against-seven","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी लकड़ी चोरी, सात के खिलाफ मामला दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी लकड़ी चोरी, सात के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला, बठिंडा
Updated Mon, 14 Oct 2013 10:10 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने रामपुरा फूल क्षेत्र के जंगलात विभाग के वृक्षों की कटाई कर लाखों रुपये की सरकारी लकड़ी चोरी करने वाले सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना प्रभारी सुरेंद्र बंसल ने बताया कि लकड़ी चोरी करने वालों में लीला सिंह, सोनी, बुग्गी सिंह महराज समेत चार अज्ञात लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
वन रेंज अधिकारी गुरपाल सिंह ढिल्लों ने पुलिस को बताया कि विभाग के दो वन गार्ड मंजीत सिंह और मुनिंदर सिंह बीबीसी नहर की बुर्जी नंबर 311 और 312 पर गश्त कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने कुछ अज्ञात लोगों को सरकारी लकड़ी काट कर उसे एक ट्रैक्टर ट्राली में ले जाते देखा। जब कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उक्त लोगों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उनकी वरदी फाड़ दी।