फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   NRI, Punjab, Canada, UK, USA, Australia

एनआरआई मामलों की जांच की निगरानी एआईजी करेंगे

Sat, 14 Dec 2013 11:33 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 14 Dec 2013 11:33 PM IST
विज्ञापन
NRI, Punjab, Canada, UK, USA, Australia
पंजाब में एनआरआई की शिकायतों का अब जल्द निपटारा होगा।
विज्ञापन


पंजाब सरकार के एक आदेश के मुताबिक अब एनआरआई की शिकायतों की जांच की मानीटरिंग एक एआईजी स्तर के अधिकारी द्वारा की जाएगी।

एनआरआई पुलिस विंग के कामकाज की समीक्षा को आयोजित बैठक की अगुवाई एनआरआई पुलिस विंग की प्रमुख आईजी गुरप्रीत दियो ने की।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि एनआरआई से जुड़ी सभी शिकायतें बिना किसी भेदभाव के मेरिट के आधार पर हल की जाएं।

दियो ने बताया कि इस वर्ष अब तक एनआरआई मामलों से संबंधित 3200 शिकायतें आई हैं, इसमें 60 प्रतिशत शिकायतें जायदाद, तीस प्रतिशत विवाह और 10 प्रतिशत अन्य मामलों की हैं।


इसमें से 65 प्रतिशत से अधिक का निपटारा हो चुका है। उन्होंने बताया कि एनआरआई मामलों से संबंधित इस वर्ष कुल 270 एफआईआर दर्ज की गई है, जिनमें से 160 एनआरआई थानों में दर्ज  की गई है।
विज्ञापन


दियो ने सभी एसएचओ को निर्देश दिए कि पूरी पड़ताल करने के बाद ही एफआईआर दर्ज की जाए और पूरे सबूतों को रिकार्ड पर लाया जाए।

विभिन्न स्तर पर जांच अधीन चल रही शिकायतों के शीघ्र निपटारे के लिए एआईजी स्तर के अधिकारी को लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि कुल 30 देशों से शिकायतें मिली हैं, जिनमें से सबसे अधिक कनाडा, अमेरिका, यूके और आस्ट्रेलिया से प्राप्त हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed