{"_id":"8abf1a7562bb91fa16225d5febdd039f","slug":"nine-punjab-counciles-will-dissolve-by-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर तक पंजाब की नौ काउंसिलें होंगी भंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर तक पंजाब की नौ काउंसिलें होंगी भंग
अमर उजाला, (सुनाम/संगरूर)
Updated Thu, 26 Sep 2013 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार ने सुनाम नगर काउंसिल को भंग करके एसडीएम सुनाम को प्रशासक नियुक्त कर दिया है। 25 सितंबर को काउंसिल की समय सीमा समाप्त हो गई।
इसके अलावा स्थानीय निकाय विभाग ने रायकोट की सीमा 26 सितंबर, सुल्तानपुर लोधी 28 सितंबर, सुजानपुर बीस अक्तूबर, खरड़ पांच नवंबर, कपूरथला नौ नवंबर, जंडियाला गुरु पंद्रह अक्तूबर, बधनी कलां 6 दिसंबर, भदौड व गोबिंदगढ़ 17 दिसंबर को समाप्त होने के आदेश जारी कर दिए हैं। स्थानीय निकाय विभाग के सचिव अशोक कुमार गुप्ता(आईएएस) द्वारा 23 सितंबर 2013 को उक्त आदेश जारी किए गए हैं।
साथ ही काउंसिलों के गठन होने तक प्रशासक भी नियुक्त कर दिए हैं। सुनाम काउंसिल की अवधि समाप्त होने के बाद आज वीरवार को यहां एसडीएम राजेश धीमान ने काउंसिल का चार्ज संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि काउंसिल के प्रबंध को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए जल्द बैठक की जाएगी।