फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   News of Hindu leader Sudhir Suri murder Accused sandeep sunny to contest loksabha election from amritsar

Amritsar: हिंदू नेता सुधीर सूरी का हत्यारोपी लड़ेगा चुनाव! अमृतसर से बतौर आजाद उम्मीदवार उतरेगा मैदान में

Mon, 06 May 2024 02:58 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 06 May 2024 02:58 PM IST
सार

शिवसेना नेता सुधीर सूरी की नवंबर 2022 में सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें उस वक्त गोली मारी गई थी, जब वह मजीठा रोड पर गोपाल मंदिर के बाहर धरने पर बैठे थे। सूरी और उनके समर्थक हिंदू देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियों की बेअदबी के खिलाफ विरोध जता रहे थे।

विज्ञापन
News of Hindu leader Sudhir Suri murder Accused sandeep sunny to contest loksabha election from amritsar
संदीप सनी और सुधीर सूरी - फोटो : फाइल

विस्तार

शिवसेना टकसाली के प्रमुख सुधीर सूरी की हत्या के आरोपी संदीप सिंह उर्फ सन्नी अमृतसर से लोकसभा चुनाव लड़ सकता है। कुछ गर्म विचारधारा वाले संगठनों ने सन्नी को अमृतसर से उम्मीदवार बनाए जाने का प्रचार शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह की ओर से खडूर साहिब से चुनाव लड़ने के लिए एलान के बाद सन्नी को भी आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव अमृतसर सीट से लड़ाने की कवायद शुरू हो गई है। हालांकि अभी तक सन्नी के परिवार वालों की ओर से सन्नी द्वारा चुनाव लड़े जाने की कोई भी पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन


सन्नी अमृतपाल सिंह से प्रभावित था और उसी की विचारधारा को अपनाते हुए उसने मंदिर के बाहर एक मुद्दे को लेकर अपने साथियों समेत धरना दे रहे सुधीर सूरी की गोलियां मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद पाकिस्तान में बैठे आतंकी गोपल सिंह चावला ने वीडिया जारी कर तालियां बजाते हुए सन्नी की तारीफ की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सन्नी फिलहाल जेल में बंद है लेकिन गर्म विचारधारा वाली कुछ जत्थेबंदियों के प्रतिनिधियों ने इस मुद्दे को लेकर दो दिन पहले गुरुद्वारा अटारी साहिब में एक बैठक की थी। इस बैठक में अमृतसर से सन्नी को आजाद चुनाव लड़ाने की चर्चा की गई थी। इस बैठक में मौके पर ही फैसला लिया गया कि सन्नी अमृतसर से पंथक जत्थेबंदियों का आजाद उम्मीदवार होगा। इस बैठक में अलग अलग जत्थेबंदियों के दिलबाग सिंह सुल्तानविंड, बीर दविंदर सिंह, बलबीर सिंह मुच्छल, सुखदेव सिंह हरियां, मनिंदर कौर, डा सुपिंदर सिंह, राजन नागी, प्रितपाल सिंह मीरांकोट, हरदीप सिंह, मनदीप सिंह, कुलदीप सिंह धारड़ और क्रांति सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed