फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Newly married couple committed suicide in Bathinda

बठिंडा में नवविवाहित जोड़े ने की आत्महत्या: कुछ दिन पहले की थी लव मैरिज, सरहिंद नहर में छलांग लगा दी जान

Tue, 22 Oct 2024 05:17 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 22 Oct 2024 05:17 PM IST
सार

पंजाब के बठिंडा में नवविवाहित जोड़े आत्महत्या की है। दोनों ने कुछ दिन पहले ही लव मैरिज की थी। दोनों के शव सरहिंद नहर के पानी में तैरते मिले हैं। 

विज्ञापन
Newly married couple committed suicide in Bathinda
शवों को पानी से बाहर निकालते लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के बठिंडा में नव दंपती ने आत्महत्या की है। मंगलवार को सरहिंद नहर में जोगानंद पुल के पास एक नवविवाहित जोड़े (पति-पत्नी) के शव बरामद हुए हैं। दंपती ने नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी की है। मृतकों की पहचान बठिंडा के आदर्श नगर के रहने वाले गुरप्रीत सिंह (36) और नेहा (18) के तौर पर हुई है। दोनों ने कुछ दिन पहले ही लव मैरिज की थी। पुलिस को घटनास्थल से मृतक गुरप्रीत सिंह का मोटरसाइकिल और एक बैग मिला है। बैग में दोनों के मोबाइल फोन और आधार कार्ड थे। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना कैंट पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सहारा जनसेवा टीम की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया है। हालांकि दंपती ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, इस बारे अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस को उनसे कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। 
विज्ञापन


सरहिंद नहर में दो शव मिलने की सूचना एक राहगीर ने सहारा सहारा जन सेवा संस्था व पुलिस को दी थी। सूचना मिलने के बाद सहारा टीम के सदस्य राजिंदर कुमार, विक्की कुमार, संदीप गिल, जग्गा, टेकचंद एंबुलेंस लेकर घटनास्थल जोगानंद पुल के पास पहुंचे। वहीं थाना कैंट एसएचओ जसकरण सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। इसके बाद सहारा टीम ने पुलिस की मौजूदगी में दोनों शवों बाहर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घटनास्थल से 2 किलोमीटर की दूरी पर एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ। जोकि मृतक गुरप्रीत का था। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के अनुसार लड़की का नाम नेहा और युवक का नाम गुरप्रीत सिंह है। 


थाना कैंट के एसएचओ जसकरण सिंह ने बताया कि मृतकों ने खुदकुशी क्यों की है, इसका पता मृतकों के परिजनों के आने के बाद ही चलेगा। उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed