{"_id":"60a1db8a8ebc3e8a5d3c941a","slug":"new-special-investigation-team-investigate-bahibal-firing-case-of-faridkot-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: बहिबल गोलीकांड की जांच के लिए भी नई एसआईटी, आईजी नौनिहाल सिंह बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: बहिबल गोलीकांड की जांच के लिए भी नई एसआईटी, आईजी नौनिहाल सिंह बने अध्यक्ष
Mon, 17 May 2021 08:27 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 17 May 2021 08:27 AM IST
सार
कुछ दिन पहले ही पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय ने कोटकपूरा गोलीकांड केस की जांच रिपोर्ट रद्द करने का आदेश देते हुए एसआईटी भंग करने को कहा था। इसके बाद से पंजाब सरकार की चौतरफा आलोचना हो रही थी।
विज्ञापन
बहिबल गोलीकांड की जांच के लिए नई एसआईटी गठित।
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार ने कोटकपूरा गोलीकांड के बाद बहिबल गोलीकांड केस की जांच के लिए भी नई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) बना दी है। पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय में कोटकपूरा गोलीकांड केस की जांच रिपोर्ट रद्द करने व एसआईटी भंग किए जाने के बाद आलोचना का सामना कर रही पंजाब सरकार रविवार को एक्शन में दिखी।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले ही सरकार ने कोटकपूरा गोलीकांड केस की जांच के लिए नई एसआईटी गठित की थी, जिसने जांच भी शुरू कर दी। रविवार को सरकार ने बहिबल गोलीकांड केस की जांच के लिए भी नई एसआईटी का गठन कर दिया। एसआईटी की अध्यक्षता आईजी लुधियाना नौनिहाल सिंह करेंगे, जबकि एसएसपी मोहाली सतिंदर सिंह व एसएसपी स्वर्णदीप सिंह को इसका सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - पंजाब: मालेरकोटला पर योगी के ट्वीट से भड़के कैप्टन अमरिंदर सिंह, यूपी के सीएम को दी ये नसीहत
विज्ञापन
इससे पहले कोटकपूरा व बहिबल गोलीकांड की जांच के लिए एक ही एसआईटी काम कर रही थी, जिसमें कुल पांच सदस्य शामिल थे। इनमें से कोटकपूरा गोलीकांड की जांच की कमान आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह के पास थी और बाद में बहिबल गोलीकांड की जांच में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही।
उच्च न्यायालय के आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह को एसआईटी से बाहर रखने की हिदायत के बाद सरकार ने कुछ दिन पहले ही एडीजीपी विजिलेंज एलके यादव की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एसआईटी गठित की थी। रविवार को बहिबल गोलीकांड के लिए भी नई एसआईटी का गठन कर दिया गया।
पहले वाली एसआईटी बहिबल गोलीकांड केस की जांच लगभग पूरी कर चुकी है और इस केस में पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी, निलंबित आईजी परमराज सिंह उमरानंगल, पूर्व एसएसपी चरनजीत सिंह शर्मा, एसपी बिक्रमजीत सिंह, एसएचओ बाजाखाना अमरजीत सिंह कुलार समेत कुल 7 के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। इसके अलावा इस केस में एक आरोपी इंस्पेक्टर को वादा माफ गवाह बनाया गया था, जबकि एक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करना बाकी है।