फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain Amarinder Singh Strongly condemn UP CM Yogi Adityanath Tweet on Malerkotla

पंजाब: मालेरकोटला पर योगी के ट्वीट से भड़के कैप्टन अमरिंदर सिंह, यूपी के सीएम को दी ये नसीहत 

Sat, 15 May 2021 08:55 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 15 May 2021 08:55 PM IST
सार

ईद पर पंजाब के मुख्यमंत्री ने राज्य के एकमात्र मुस्लिम बहुल क्षेत्र को जिला घोषित किया था। इस पर योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर इसे कांग्रेस की विभाजनकारी नीति का प्रतीक बताया था। इसके बाद भड़के कैप्टन ने योगी को अपने राज्य पर ध्यान देने की नसीहत दी

विज्ञापन
Captain Amarinder Singh Strongly condemn UP CM Yogi Adityanath Tweet on Malerkotla
कैप्टन अमरिंदर सिंह और योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मालेरकोटला को जिला घोषित करने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए ट्वीट को पंजाब में सांप्रदायिक बवाल खड़ा करने की शर्मनाक कोशिश करार दिया है। योगी के ट्वीट की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कैप्टन ने कहा कि योगी को पंजाब के मामलों से दूर ही रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा की विभाजनकारी और विनाशकारी सरकार के मुकाबले पंजाब में बहुत बढ़िया माहौल है। 

विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीते चार सालों से भाजपा सरकार ने सांप्रदायिक विवादों को ही आगे बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ट्वीट कर मालेरकोटला को जिले का दर्जा देने को कांग्रेस की विभाजनकारी नीति का प्रतीक बताया था। इस पर भड़के कैप्टन ने सवाल किया कि वह (योगी) क्या जानता है पंजाब के सिद्धांतों या मालेरकोटला के इतिहास के बारे में। मालेरकोटला का सिख धर्म और गुरु साहिबान के साथ रिश्ता प्रत्येक पंजाबी जानता है। वह (योगी) भारतीय संविधान को क्या समझता है, जिसे उत्तर प्रदेश में उसकी ही सरकार द्वारा रोज बेरहमी से कुचला जाता है। 

विज्ञापन

इतिहास को फिर से लिखने की कोशिश कर रही योगी सरकार

योगी की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कैप्टन ने कहा कि योगी सरकार और भाजपा के सांप्रदायिक नफरत फैलाने के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए ऐसी टिप्पणियां बेतुकी और बेबुनियाद हैं। कैप्टन ने कहा कि भाजपा खासकर उत्तर प्रदेश में योगी की विभाजनकारी नीतियों को सारी दुनिया जानती है। उत्तर प्रदेश में मुगल सराए का नाम पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर, इलाहाबाद का नाम प्रयागराज और फैजाबाद का नाम अयोध्या बदलने का जिक्र करते हुए कैप्टन ने इसे  योगी सरकार द्वारा इतिहास को फिर से लिखने की कोशिश करार दिया।

हिंसा फैलाने वाली संस्था के संस्थापक हैं योगी : कैप्टन
मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए कैप्टन ने याद दिलाया कि उत्तर प्रदेश लव जेहाद कानून को स्वीकृति देने वाला देश का पहला राज्य है। योगी की ताजमहल के प्रति खुली नफरत (जिसे वह मुगलों की विरासत मानते हैं) अंतरराष्ट्रीय मीडिया में आलोचना का विषय रहा है। उन्होंने कहा कि दरअसल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कथित तौर पर हिंदु-युवा वाहिनी के संस्थापक हैं, जो गोरक्षा के नाम पर हिंसा फैलाने के लिए जिम्मेदार संस्था थी, जिसके नतीजे के तौर पर उनके अपने ही राज्य में मुसलमानों को अत्याचार सहना पड़ा। 

पंजाब में चुनाव से पहले भाजपा की नफरत फैलाने की साजिश

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख का मालेरकोटला के बारे में ट्वीट एक भड़काऊ संकेत के अलावा और कुछ नहीं है। इसका उद्देश्य पंजाब में संपूर्ण एकजुटता के साथ रह रहे समुदायों में टकराव पैदा करना है। उन्होंने इसे भाजपा के पक्ष से विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नफरत फैलाने की साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री यह भूल गए हैं कि उनके अपने राज्य में भी उसी समय चुनाव होने जा रहे हैं और हाल के पंचायती चुनावों के नतीजे संकेत देते हैं कि वहां भाजपा के राजनीतिक हालात हैरान करने वाले हैं।
 
नदियों में लाशें, अपना राज्य बचाएं योगी : कैप्टन
योगी को खुद का राज्य बचाने पर ध्यान लगाने की नसीहत देते हुए कैप्टन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोविड के हालात स्पष्ट तौर पर काबू से बाहर हैं और महामारी से पीड़ित लोगों की लाशें नदियों में फेंकी जा रही हैं। इस तरह मृत नागरिकों को सम्मान के साथ अंतिम संस्कार/दफन की रस्मों से वंचित रखा जा रहा है। कैप्टन ने कहा कि एक मुख्यमंत्री, जो अपने राज्य के लोगों के बुनियादी मानवाधिकारों की रक्षा भी नहीं कर सकता, जहां उनके साथ ऐसे शर्मनाक व्यवहार और अपमान के साथ पेश आने की आज्ञा दी जाती है, को अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed