फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   New chandigarh master plan in next six month

न्यू चंडीगढ़ का मास्टर प्लान छह माह में

Wed, 09 Oct 2013 02:16 AM IST
चंडीगढ़/अमर उजाला।
चंडीगढ़/अमर उजाला। Updated Wed, 09 Oct 2013 02:16 AM IST
विज्ञापन
New chandigarh master plan in next six month

न्यू चंडीगढ़ अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा जिसमें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के साथ-साथ हर प्रकार की सुविधाएं होंगी। यह बात उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने समीक्षा बैठक के दौरान कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि न्यू चंडीगढ़ के निर्माण के दौरान मास्टर प्लान को पूरी तरह लागू किया जाएगा। मास्टर प्लान का काम छह माह में पूरा हो जाएगा। इसके अलावा सड़कों का निर्माण आगामी पचास वर्षों के दबाव को ध्यान में रखकर होगा।
विज्ञापन


इसकेअलावा मेडिसिटी में जहां विश्वस्तरीय अस्पताल की चेन स्थापित होगी वहीं ऑक्सफोर्ड की तर्ज पर एजूसिटी का निर्माण होगा।

बादल ने बैठक के दौरान अफसरों को आदेश दिया कि मुल्लांपुर क्षेत्र में गैर कानूनी कॉलोनियों के निर्माण को सख्ती से रोकें। बादल ने कहा कि मास्टर प्लान में सड़कों की चौड़ाई सौ से दो सौ फु ट तक रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहतरीन सड़क संपर्क के लिए न्यू चंडीगढ़ को मुख्यतौर पर मोहाली, चंडीगढ़, जीरकपुर, बद्दी, पंचकूला, खरड़, सरहिंद और हवाई अड्डे से जोड़ा जाएगा। इस शहर के स्थानीय योजना क्षेत्र में एक मेट्रो जंक्शन और दो-दो मेट्रो स्टेशन होंगे।

न्यू चंडीगढ़ में रिहायशी क्षेत्रों के लिए डीएलएफ, ओमैक्स, एलटीएस जैसी कंपनियां निवेश करेंगी जबकि पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा एक क्रिकेट स्टेडियम का भी निर्माण किया जाएगा। न्यू चंडीगढ़ के लिए 2200 एकड़ भूमि अधिग्रहीत की जा चुकी है।

न्यू चंडीगढ़ में निवेश करने वाली आईटी कंपनियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात संपर्क का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान का काम अगले छह माह में पूरा हो जाएगा।

लुधियाना सिटी बस सेवा में शामिल होंगी 210 बसें

उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने ‘मिशन लुधियाना’ के तहत चल रहे विकास प्रोजेक्टों का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि 2015 के अंत तक लुधियाना शहर देश का सबसे विकसित शहर होगा, जिसमें सर्वोत्तम बुनियादी ढांचे के साथ-साथ सभी बुनियादी सुविधाएं होंगी। साथ ही जून 2014 तक सिटी बस सेवा में 210 बसों का फ्लीट शामिल होगा।

मंगलवार को लुधियाना प्रशासन, नगर निगम और गलाडा के अफसरों के साथ बैठक में सुखबीर ने कहा कि चल रहे सभी विकास प्रोजेक्टों को समय पर पूरा किया जाए।

अधिकारियों ने बैठक में उन्हें बताया कि फिरोजपुर रोड़-जगराओं पुल-सिंधवां कैनाल को आठ मार्गीय करने और इस सड़क पर अंडर ब्रिज बनाए जाने का काम 209 करोड़ की लागत से मार्च 2015 तक पूरा कर लिया जाएगा।


फिरोज गांधी मार्केट में 35 करोड़ की लागत से बन रहे पार्किंग कांपलेक्स का काम जून 2015 तक पूरा होगा।

बादल ने कहा कि शहर से झुग्गी झोपड़ी के खात्मे तथा गरीब लोगों को रिहायश देने के लिए एक सौ छत्तीस करोड़ की लागत से निर्मित 1100 घराें की चाबियां लाभपात्रियों को 26 जनवरी 2014 को सौंपी जाएंगी।

ये होगा विकास  
सड़कों के किनारे पानी की निकासी को छोटी नालियां

पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ और पैडेस्ट्रियन क्रासिंग

हंबड़ा रोड, राहों रोड, ताजपुर रोड, गिल रोड, डुगरी रोड, इश्मीत रोड का उपरोक्त सेवाओं के लिए चयन

77 वार्डों की देखरेख पर खर्च होंगे 88 करोड़

दिसंबर 2015 तक पूरा होगा पक्खोवाल स्टेडियम

बुड्डे नाले के किनारे एक सौ करोड़ की लागत से सड़क निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed