{"_id":"4bb3f0c2-98a8-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"navneet-kaur-femina-miss-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने शहर में मिस इंडिया का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने शहर में मिस इंडिया का सम्मान
पटियाला/ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2013 01:08 AM IST
विज्ञापन
पिता के सपनों को बेटियां भी पूरा करती हैं। इस बात की मिसाल हैं फैमिना मिस इंडिया नवनीत कौर।
विज्ञापन
अपनी शहर में लौटने पर शुक्रवार को पंजाबी यूनिवर्सिटी में वीसी डॉ. जसपाल सिंह ने उन्हें सम्मानित किया।
इस मौके पर नवनीत कौर के पिता कर्नल भरपूर सिंह और उनकी पत्नी अकविंदर कौर ने बेटी के बचपन से जुडीं कई बातें सांझा कीं।
कर्नल भरपूर सिंह ने बताया कि यह 1994 की बात है। हम टीवी पर मिस वर्ल्ड कांटेस्ट देख रहे थे। इसे ऐश्वर्या ने जीता था। हमारी बेटी तब एक-डेढ़ साल की थी और हमने सपना संजो लिया कि हमारी बेटी भी मिस वर्ल्ड बनेगी।
फैमिना मिस इंडिया जीत कर उसने इस सपने को सच करने की जमीन तैयार कर दी है और हमें यकीन है कि वही मिस वर्ल्ड का ताज जीतेगी।
लैमन चिकन और सूप पसंद
मां अकविंदर कौर ने कहा कि उसे उनके हाथ का बनाया हुआ लैमन चिकन और सूप बहुत पसंद है। जैसे ही मिस इंडिया का खिताब जीत कर वापस पटियाला लौटी, तो बोली मां पहले चिकन बनाकर दो।
विज्ञापन
अब जल्द ही उनकी बेटी मुंबई रवाना हो जाएगी। वहां नवनीत कौर फैमिना की ओर से ग्रूमिंग क्लासेस में हिस्सा लेंगी।