फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   narendra modi visit punjab in december

दिसंबर में पंजाब में होगी मोदी की रैली

Wed, 06 Nov 2013 02:54 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 06 Nov 2013 02:54 PM IST
विज्ञापन
narendra modi visit punjab in december

भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की पंजाब में रैली का स्थान और तारीख 8 नवंबर को होने वाली बैठक में तय होगी।

विज्ञापन


भाजपा के पंजाब मामलों के प्रभारी शांता कुमार की उपस्थिति में अकाली-भाजपा नेताओं की चंडीगढ़ में बैठक होगी।

भाजपा के लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब प्रभारी बलरामजी दास टंडन ने बताया कि शांता कुमार 7 नवंबर रात को चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे और 8 नवंबर को दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं की बैठक होगी।
विज्ञापन


इसमें नरेंद्र मोदी के दौरे के बारे विचार-विमर्श होगा। इसके अलावा अन्य बातों पर भी बातचीत संभव है।

जानकारी के अनुसार 8 दिसंबर को पांच राज्यों की विधानसभाओं के नतीजे आने के कारण रैली न करने का मन बनाया गया है।

गौरतलब है कि आठ दिसंबर को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के जन्म दिवस के साथ जोड़कर रैली करने का इरादा था, लेकिन विधानसभा चुनाव के नतीजे इसके रास्ते में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टंडन ने बताया कि भाजपा अपने स्तर पर लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर चुकी है। बुधवार को होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी नेताओं की बैठक की जा रही है।

वीरवार को गुरदासपुर लोक सभा क्षेत्र के नेताओं की बैठक होगी और 10 नवंबर को अमृतसर लोकसभा क्षेत्र के नेताओं की बैठक अमृतसर में की जा रही है।

इस में बूथ स्तर पर हो रही तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। इसके बाद अगले पड़ाव के दौरान अन्य सीटों पर बैठकें होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed