फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Nagar Kirtan reaches Sri Anandpur Sahib with grand welcome

Punjab: श्री आनंदपुर साहिब पहुंचे नगर कीर्तन का भव्य स्वागत, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुई पुष्पवर्षा

Sun, 23 Nov 2025 03:11 AM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 23 Nov 2025 03:11 AM IST
सार

रविवार सुबह 11 बजे व विरासत-ए-खालसा के हॉल में श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। दोपहर 12 बजे से बाबा बुड्ढा दल छावनी के मुख्य पंडाल में सर्व धर्म सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
Nagar Kirtan reaches Sri Anandpur Sahib with grand welcome
नगर कीर्तन का भव्य स्वागत - फोटो : संवाद

विस्तार

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के मौके पर तलवंडी साबो और फरीदकोट से आनंदपुर साहिब पहुंचे नगर कीर्तनों का लाखों की संख्या में पहुंची संगत ने भव्य स्वागत किया। पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिय और उसके बाद पुष्पवर्षा की गई। कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस, तरुणप्रीत सौंद और सांसद मलविंदर सिंह कंग इस मौके पर मौजूद रहे। बैंस ने पांच प्यारे साहिबान और पांच निशानची साहिबान को सिरोपा भेंट किया। इस नगर कीर्तन में योगदान देने वाले बाबा लक्खा सिंह नानकसर का भी सम्मान किया गया। फरीदकोट से आए नगर कीर्तन के तख्त श्री केसगढ़ साहिब पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज के पावन स्वरूप को पूरे सत्कार के साथ गुरुद्वारा श्री सीस गंज साहिब में सुशोभित किया।
विज्ञापन


पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि 23 से 25 नवंबर तक समागम किए जाएंगे जिसमें लाखाें की संगत पहुंचेगी। उसके लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। रविवार सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब के शुरुआत होगी। यह समागम बाबा बुड्ढा दल छावनी के निकट स्थित गुरुद्वारा साहिब में होगा, जहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

रविवार सुबह 11 बजे व विरासत-ए-खालसा के हॉल में श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। दोपहर 12 बजे से बाबा बुड्ढा दल छावनी के मुख्य पंडाल में सर्व धर्म सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। दोपहर 3 बजे विरासत-ए-खालसा, भाई जैता जी मेमोरियल और पांच प्यारे पार्क का गाइडेड टूर होगा। शाम 5 बजे विरासत-ए-खालसा में ड्रोन शो और 6 बजे मुख्य पंडाल में कथा एवं कीर्तन दरबार होगा।

24 नवंबर को सुबह 8 बजे शीश भेंट नगर कीर्तन कीरतपुर साहिब से श्री आनंदपुर साहिब तक जाएगा। सुबह 10 बजे हेरिटेज वॉक होगी। 11 बजे से 1 बजे तक बाबा बुड्ढा दल छावनी के मुख्य पंडाल में गुरु साहिब के जीवन व शिक्षाओं पर आधारित काव्य-पाठ, ढाडी और कविशरी दरबार सजाया जाएगा। 2 बजे से चरण गंगा स्टेडियम में गत्तका और अन्य युद्ध-कौशल कार्यक्रम होंगे। शाम 5 बजे विरासत-ए-खालसा में ड्रोन शो और 6 बजे मुख्य पंडाल में कथा एवं कीर्तन दरबार द्वारा संगतों को निहाल किया जाएगा।

25 नवंबर को सुबह 10 बजे बाबा बुड्ढा दल छावनी के मुख्य पंडाल में श्री अखंड पाठ साहिब का भोग सम्पूर्ण होंगे, जिसमें मुख्यमंत्री पंजाब भी संगत सहित उपस्थित रहेंगे। सुबह 11 बजे विरासत-ए-खालसा से राज्य स्तरीय रक्तदान और वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत होगी। दोपहर 12 बजे मुख्य पंडाल में सरबत दा भला एकत्रता कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रमुख धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियाँ भाग लेंगी। शाम 5 बजे ड्रोन शो के साथ तीन दिवसीय भव्य समागमों का समापन होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed